फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Silver recovered on the information of the accused lodged in Shahjahanpur jail

Pilibhit News: शाहजहांपुर जेल में बंद आरोपी की निशानदेही पर चांदी बरामद

Mon, 07 Oct 2024 10:14 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2024 10:14 PM IST
विज्ञापन
Silver recovered on the information of the accused lodged in Shahjahanpur jail
पीलीभीत। सराफा व्यापारी के साथ हुई लूट की घटना में शामिल शाहजहांपुर जेल में बंद अपराधी को रिमांड पर लेकर पुलिस ने उसकी निशानदेही पर 350 ग्राम चांदी व अवैध असलहा बरामद किया है।
विज्ञापन

जहानाबाद क्षेत्र में छह सितंबर को नवाबगंज निवासी संतोष रस्तोगी के साथ बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर लूट की घटना का अंजाम दिया था। इस मामले में पुलिस ने पूर्व में घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को जेल भेजा था। मामले में बरेली के थाना बारादरी के मोहल्ला सेमल खेड़ा निवासी सिरोज उर्फ फिरोज का नाम सामने आने पर पुलिस ने प्रयास तेज किए।
विज्ञापन

जानकारी करने पर आरोपी के वर्तमान में किसी अन्य मामले में शाहजहांपुर जेल में बंद होने की बात सामने आई। इसपर सोमवार को जहानाबाद पुलिस ने कोर्ट से 11 घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड प्राप्त की। इसके बाद सिरोज की निशानदेही पर 350 ग्राम चांदी व एक अवैध तमंचा बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को शाहजहांपुर स्थित जिला जेल में दाखिल कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed