फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Silver price increased, investors are coming forward to buy... consumers are lagging behind

Pilibhit News: चांदी का बढ़ा भाव, खरीदारी को निवेशक आ रहे आगे... ग्राहक पीछे

Wed, 21 Jan 2026 12:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Silver price increased, investors are coming forward to buy... consumers are lagging behind
- 3.20 लाख रुपये पहुंचा चांदी का भाव, कम वजन के आभूषण खरीद रहे लोग
विज्ञापन

पीलीभीत। चांदी का भाव दिन-प्रतिदिन नए रिकॉर्ड बना रहा है। बाजार में भी इसका असर दिखने लगा। दुकानों पर भीड़ कम, लेकिन निवेश के इरादे से खरीदने वालों की संख्या बढ़ी है। चांदी के नोट, ईंट और सिक्के खरीदे जा रहे हैं। पायल आदि खरीदने वाले ग्राहक कम वजन के आभूषण की मांग अधिक कर रहे हैं।

पिछले एक सप्ताह से चांदी की कीमत में लगातार इजाफा हो रहा है। 2.75 लाख रुपये के बाद भाव सीधे 2.90 लाख पर पहुंच गया। सोमवार को चांदी की कीमत तीन लाख के पार पहुंच गई। मंगलवार शाम तक चांदी की कीमत 3.20 लाख रुपये तक पहुंच गई। जिस हिसाब से चांदी का भाव बढ़ रहा है, ग्राहकों की संख्या में इस तरह का इजाफा नहीं हो रहा। हालांकि लोग निवेश के इरादे से खरीद अधिक कर रहे हैंं।
विज्ञापन

इनमें 10 से 50 ग्राम तक चांदी के नोट की मांग के साथ ही सिक्कों की खरीद अधिक की जा रही है। शहर के एक सराफा व्यापारी ने बताया कि 50, 100 और 500 ग्राम चांदी की ईंट भी खरीदी जा रही हैं। बाजार में सहालग की रौनक तो है, लेकिन महंगाई की वजह से आभूषण कम वजन के खरीदे जा रहे हैं। महिलाएं अपने बजट के हिसाब से कम वजन की पायल, बिछुआ और अन्य आभूषण खरीद रही हैं। सराफा एसोसिएशन के महामंत्री शैली अग्रवाल ने बताया कि निवेश की बात छोड़ दें तो बाजार में सहालग की रौनक नजर नहीं आ रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed