{"_id":"64e8fe57b52823b52f071df5","slug":"siddhi-vinayak-hospital-sealed-in-case-of-death-of-mother-and-child-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-3233-2023-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: जच्चा-बच्चा की मौत के मामले में सिद्धिविनायक हॉस्पिटल सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: जच्चा-बच्चा की मौत के मामले में सिद्धिविनायक हॉस्पिटल सील
Sat, 26 Aug 2023 12:47 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sat, 26 Aug 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
सिद्धि विनायक हॉस्पिटल हुआ सील ।
बिलसंडा। नगर में सब्जी मंडी के समीप स्थित सिद्धिविनायक हॉस्पिटल को जच्चा-बच्चा की मौत के मामले में सील कर दिया गया। यह कार्रवाई जांच के बाद सीएमओ के आदेश पर की गई है।
थाना क्षेत्र के गांव कनपरी निवासी रामसेवक ने अपनी पत्नी लौंगश्री को प्रसव पीड़ा होने पर कुछ दिन पूर्व सीएचसी में भर्ती कराया था। जहां हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। आरोप है कि आशा ने उसकी पत्नी को नगर के सिद्धिविनायक हॉस्पिटल में भर्ती कर दिया। ऑपरेशन के बाद बच्चे का जन्म हुआ, लेकिन बाद में जच्चा-बच्चा दोनों की मौत हो गई।
रामसेवक ने ऑपरेशन और इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए सीएमओ से शिकायत की। इस पर सीएमओ ने सीएचसी अधीक्षक को जांच के आदेश दिए थे। बृहस्पतिवार को जांच के बाद रिपोर्ट सीएमओ को दी गई थी। शुक्रवार को सीएमओ से मिले निर्देश पर सीएचसी प्रभारी ने तहसीलदार अवधेश कुमार के साथ सिद्धिविनायक हॉस्पिटल पहुंचे और उसे सील कर दिया।
विज्ञापन
सीएचएसी अधीक्षक डॉ. मनीष शर्मा ने बताया कि सीएमओ के आदेश पर अस्पताल की जांच की गई थी। मौके पर निश्चेतक एवं ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर नहीं मिले। जब उनसे फोन पर इस संबंध में जानकारी ली गई तो उन्होंने कहा कि कि उनके द्वारा कोई ऑपरेशन नहीं किया गया है।