{"_id":"5a79b44c4f1c1b88268b8d30","slug":"sib-raid-on-kirana-store","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजा किराना स्टोर पर एसआईबी का छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजा किराना स्टोर पर एसआईबी का छापा
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत
Updated Tue, 06 Feb 2018 07:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाणिज्य कर विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा एसआईबी की टीम ने मंगलवार को पंजा किराना स्टोर पर छापामारी की। छापेमारी के दौरान आसपास के व्यापारियों में हड़कंप मच गया। वह दुकान बंद कर भाग निकले। जांच में अघोषित खरीद बिक्री पाई गई साथ में भारी खामियां मिलने पर टीम ने कागजात सीज कर मालिकों को नोटिस जारी कर कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई।
मुख्यालय के निर्देश पर एसआईबी के एडिशनल कमिश्नर एसपी सिंह, ज्वाइंट कमिश्नर दीनानाथ, डिप्टी कमिश्नर विजय कुमार, केदार नाथ प्रसाद, असिस्टेंट कमिश्नर चेतराम वर्मा, जितेंद्र, नितिन, राजेंद्र आदि ने संयुक्त रुप से मंगलवार शाम करीब चार बजे बिलसंडा के मेन बाजार में पंजा किराना स्टोर पर छापामारी की।
जांच में करोड़ों रुपये का गोलमाल सामने आया है। करीब तीन घंटे टीम ने दुकान में जांच की। इस दौरान अभिलेखों और वस्तुओं को बारीकी से चेक किया गया। डिप्टी कमिश्नर केदार प्रसाद केसरी ने बताया कि पंजा किराना स्टोर की शिकायत शासन स्तर पर हुई थी। शिकायतकर्ता के मुताबिक दुकान पर अघोषित तरीके से खरीद और बिक्री किया जाना बताया गया था। टीम को जांच में लूज बिल मिले और पता लगा है की लंबे समय से माल बाहर भेजने और मंगाने में टैक्स चोरी की जा रही है।
विज्ञापन
प्राथमिक जांच में बिलों में हेराफेरी और शिकायत सही पाई गई। अचानक की इस कार्रवाई के बाद दुकान के आसपास पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया। डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि रिपोर्ट तैयार कर मालिकान को नोटिस जारी कर शासन स्तर को भी रिपोर्ट भेजी जाएगी।