फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Showed voters head to choose Enthusiasm , turnout 82.5 per cent

मुखिया चुनने को मतदाताओं ने दिखाया उत्साह, 82.5 फीसदी मतदान

Sun, 29 Nov 2015 12:03 AM IST
plibit
plibit Updated Sun, 29 Nov 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य चुनने को शनिवार को मरौरी और बरखेड़ा में शांतिपूर्ण माहौल में मतदान कार्य संपन्न हो गया। गांव का मुखिया चुनने को मतदाताओं में उत्साह देखा गया। दोनों ब्लाकों में औसत 82.5 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसी के साथ बरखेड़ा ब्लाक में 85 पदों के लिए चुनाव मैदान में डटे 636 तथा मरौरी ब्लाक में 95 प्रधान पद के लिए चुनाव मैदान में डटे 654 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला मतपेटिका में बंद हो गया। मरौरी ब्लाक के संतोषपुरा में सुबह ग्राम पंचायत सदस्य के मतपत्र कम होने से अफरा-तफरी मची रही, लेकिन अधिकारियों के निर्देश पर पीठासीन अधिकारी ने कम मत पत्रों को मिसिंग में दर्ज कर मतदान शुरू कराया। बरखेड़ा ब्लाक के जतीपुर जैतपुर गांव के बूथ पर महिला मतदान कर्मी को एक प्रत्याशी का रिश्तेदार होने के आरोप में बदलकर दूसरे कर्मचारी को काम पर लगा दिया गया।
विज्ञापन

मरौरी के 202 और बरखेड़ा के 179 बूथों पर मतदान करने को सुबह साढे़ छह बजे से ही मतदाता कतार में लग गए थे। जिससे लगभग सभी बूथों पर सुबह सात बजे मतदान प्रारंभ हो गया। प्रत्याशियों के समर्थक मतदाताओं से आग्रह कर घरों से निकालकर बूथों तक पहुंचाते रहे। कुछ स्थानों पर प्रधान पद के उम्मीदवार मतदाताओं को चाय, पकौड़ी आदि खिलाते देखे गए। बाइक के अलावा चार पहिया वाहन भी मतदान स्थल तक पहुंचते देखे गए।
विज्ञापन

सुबह सात बजे प्रारंभ चुनाव के प्रथम दो घंटों में 16.90 प्रतिशत मतदान हुआ जबकि अगले दो घंटों में 36.31 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ। दोपहर बाद मतदान की गति कुछ कम हुई और अंत में कुल 82.5 प्रतिशत मतदान रिकार्ड किया गया। इसमें मरौरी में 85.5 और बरखेड़ा में 79.49 प्रतिशत मतदान हुआ। एक दो मामलों को छोड़कर चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। सुरक्षा के लिहाज से जहां सभी बूथों पर सुरक्षाकर्मी तैनात रहे वहीं प्रेक्षक पीके उपाध्याय, डीएम मासूम अली सरवर, एसपी जवाहर, एडीएम अजयकांत सैनी, एएसपी सुधीर कुमार सिंह, सभी एसडीएम, सीओ, जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट बराबर भ्रमण करते नजर आए। जिलाधिकारी मासूम अली सरवर ने जिले के दोनों विकास खंडों में शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव संपन्न होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed