फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Shout contract personnel, will take possession

संविदा कर्मियों की हुंकार, लेकर रहेंगे अधिकार

Mon, 12 Sep 2016 12:09 AM IST
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 12 Sep 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
 नियमितीकरण सहित विभिन्न मांगों को लेकर संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने रविवार को भी धरना-प्रदर्शन किया। स्वास्थ्य कर्मियों ने प्रांतीय स्तर पर हुई वार्ता में सकारात्मक निर्णय न होने पर नाराजगी व्यक्त की और आंदोलन को बड़े स्तर पर करने की जरूरत बताई।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ व आशाओं ने संयुक्त रूप से रविवार को नेहरू पार्क में धरना दिया। जिलाध्यक्ष देवेंद्र अस्थाना ने कहा कि प्रदेश स्तर पर चल रही हड़ताल और आंदोलन के बाद भी सरकार उनकी मांगों को अनसुना कर रही है। यदि जल्द मांगों को स्वीकार नहीं किया गया तो अन्य स्वास्थ्य सेवाएं भी बाधित हो जाएंगी, जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। उन्होंने कहा कि शनिवार शाम को लखनऊ में प्रांतीय पदाधिकारियों की प्रमुख सचिव से वार्ता हुई, लेकिन केवल आश्वासन की घुट्टी पिलाने का प्रयास किया गया। डॉ. अनुपम जायसवाल, डॉ. विजय तिवारी, डॉ. डीपी त्रिपाठी आदि ने भी विचार रखे। वक्ताओं ने एक स्वर में संघर्ष जारी रखने और इसके लिए कोई भी कदम उठाने की बात कही। आशाओं ने भी अपना हक पाए बिना आंदोलन खत्म न करने और जरूरत पड़ने पर भूख हड़ताल करने का भी एलान किया। धरना-प्रदर्शन में डॉ. दीपा, डॉ. सोनी वाजपेई, डॉ. शुचि गुप्ता, अमित कुमार, सत्यम. जायसवाल, अरुण, डॉ. वैभव, गौरव गंगवार, प्रशांत सक्सेना, नसीम, मुशाहिद, डॉ. पूजा, प्रतिभा, प्रमिला, प्रभा, सुरेंद्र, रेनू, माधुरी, परवीन, हसमुखी, धर्मपाल, सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

बीसलपुर। प्रांतीय आह्वान पर सीएचसी परिसर में आशाओं का धरना रविवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। आशाओं ने प्रदेश सरकार के विरोध में नारेबाजी की। इसमें मिथलेश, रामबेटी, पूनम, रेखा, खिल्लो देवी, गीता, खेमावती, लक्ष्मी, चमेली, रामश्री, मुन्नी, रानी, सुशीला, अनीता, पंकज कुमारी, वीरावती, किरन, प्रेमवती, सर्वेश, लाली आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आशाओं ने लगाया जाम
पूरनपुर। आंदोलनरत आशाओं ने सीएचसी में धरना देकर हंगामा किया। अध्यक्ष इदरीशन के नेतृत्व में प्रदर्शनकारी आशाओं ने सीएचसी गेट पर जाम लगाकर एंबुलेंस को भी रोक दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आशाओं को समझाकर जाम खुलवाया। साथ ही आपातकालीन सेवाएं बाधित न करने की चेतावनी दी। आशाओं का कहना था कि उनकी मांगें पूरी न होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed