{"_id":"67250c340d950f86340f2878","slug":"shortage-of-sports-equipment-in-mini-stadium-players-disappointed-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-124933-2024-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: मिनी स्टेडियम में खेल सामग्री का टोटा, खिलाड़ी मायूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: मिनी स्टेडियम में खेल सामग्री का टोटा, खिलाड़ी मायूस
विज्ञापन
कलीनगर। सीमावर्ती क्षेत्र के युवाओं को खेल की बेहतर सुविधा देने के लिए नगरिया खुर्द कला में मिनी स्टेडियम तो बनाया गया, लेकिन खेल सामग्री न होने से खिलाड़ी मायूस हैं। प्रधान ने जिला क्रीड़ा अधिकारी को पत्र लिखकर सुविधाओं में विस्तार किए जाने की मांग की है।
कलीनगर तहसील क्षेत्र में शारदा डैम की तलहटी में बसे नगरिया खुर्द कला गांव में पिछले साल मिनी स्टेडियम निर्माण को मंजूरी मिली। बाउंड्रीवाॅल के साथ खिलाड़ियों के बैठने के लिए बेहतर व्यवस्था की गई। मैदान में गांव के अलावा रमनगरा, कंजिया सिंहपुर, गभिया सहराई तक के युवा अभ्यास के लिए पहुंचते हैं, लेकिन लंबा समय बीतने के बाद भी खेल सामग्री मुहैया नहीं कराई जा सकी।
इससे खिलाड़ियों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। प्रधान विवेकानंद ने बताया कि खेल सामग्री न होने से युवाओं को आगे बढ़ने का मौका नहीं मिल पा रहा है। इसके लिए जिला क्रीड़ा अधिकारी को पत्र भेजकर खेल सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की गई है। उनका कहना है कि इस बाबत डीएम को भी अवगत कराया जाएगा।