फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Shortage of roadways buses, illegal vehicles become the support

Pilibhit News: रोडवेज बसों की कमी, डग्गामार वाहन बने सहारा

Tue, 11 Mar 2025 11:42 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 11 Mar 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Shortage of roadways buses, illegal vehicles become the support
पीलीभीत। दिल्ली, हरियाणा, जयपुर आदि शहरों में काम करने वाले जिले के लोगों का होली मनाने के लिए घर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। बाहर से आने वाले लोग पीलीभीत तो आसानी से पहुंच जा रहे हैं मगर, स्थानीय मार्गों पर उन्हें वाहनों की तलाश में भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार को दोपहर के समय असम चौराहे से पूरनपुर, बीसलपुर, बरेली आदि स्थानों के लिए जाने वाले यात्री भटकते नजर आए। दोपहर एक बजे चौराहे पर यात्रियों की भीड़ थी। घंटों इंतजार करने के बाद भी बस न मिलने पर यात्रियों ने डग्गामार वाहनों का सहारा लिया। डग्गामार वाहन चालकों ने मौके का जमकर फायदा उठाया। वाहन में क्षमता से अधिक सवारियों को बैठाकर फर्राटा भरा।
विज्ञापन

दोपहर 1:45 बजे पलिया जाने वाला एक परिवार असम चौराहे पर होटल के पास खड़ा था। रोडवेज बस न मिलने पर करीब पांच सौ मीटर की दूरी पर खड़ी निजी बस के पास सामान लेकर पहुंचा और अपने गंतव्य के लिए रवाना हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर करीब दो बजे बरेली जाने वाले मार्ग पर काफी यात्री खड़े थे। बताया कि करीब आधे घंटे से बस का इंतजार कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed