फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Shortage of diesel at the petrol pumps

पेट्रोल पंपों पर डीजल की किल्लत, भटके लोग

Mon, 20 Apr 2015 12:18 AM IST
पूरनपुर/पीलीभीत।
पूरनपुर/पीलीभीत। Updated Mon, 20 Apr 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
डीजल सप्लाई के लिए जिले को मथुरा से जोड़ने पर डीजल की किल्लत से किसान जूझने लगे है। रविवार को भी कई पेट्रोल पंपों पर डीजल न मिलने से किसानों को बैरंग होना पड़ा।
विज्ञापन


जिले के पेट्रोल पंपों को कुछ समय पहले तक बंथरा डिपो से डीजल की सप्लाई होती थी। जिले में एक अप्रैल से यूरोफोर डीजल की सप्लाई शुरू की गई। बंथरा में यूरोफोर डीजल का डिपो न होने से जिले के पेट्रोल पंपों को मथुरा डिपो से जोड़ दिया गया। मथुरा से डीजल मंगवाने में पेट्रोल पंप स्वामियों को तीन से चार दिन लग रहे है। उधर, इन दिनों गेहूं की कटाई, भूसा बनाने और धान की रोपाई को खेत तैयार करने में डीजल की अधिक खपत हो रही है।
विज्ञापन


इस सबको लेकर रविवार को कई पेट्रोल पंपों पर डीजल नहीं रहा। किसानों और अन्य लोगों को डीजल के लिए भटकना पड़ा। इससे लोगों मेें रोष देखा गया। पेट्रोल पंप यूनियन के अध्यक्ष श्रीकांत सिंह ने बताया कि जिले के पेट्रोल पंपों को मथुरा डिपो से जोड़ने पर समस्या हुई है। ट्रैक्टर भर पेट्रोल तो पंपों पर एक-दो दिन चलता है, लेकिन डीजल की इन दिनों खपत अधिक है। जबकि मथुरा से डीजल मंगवाने में तीन दिन तक का समय लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed