फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Short circuit, fire in secretary's house, loss of millions

शार्ट सर्किट से सचिव के मकान में लगी आग, लाखों की क्षति 

Sat, 29 Apr 2017 11:46 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Sat, 29 Apr 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
Short circuit, fire in secretary's house, loss of millions
शार्ट सर्किट से सचिव के मकान में लगी आग, लाखों की क्षति
पूरनपुर ब्लाक के सचिव रामप्रकाश मौर्य के मकान में शार्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। घर पर मौजूद 13 वर्षीय पुत्री ने आग की लपटें देख शोर मचाकर आसपास के लोगों को जमा किया। इसक ी सूचना मिलने पर पहुंची दमकल विभाग की टीम आग बुझाने में जुटी है। हादसे में मकान में रखा लगभग सारा समान जलकर राख हो गया है। शहर के एएम कांपलेक्स के निवासी रामऔतार वर्मा पूरनपुर ब्लाक में सचिव पद पर कार्यरत हैं। शनिवार को वह ड्यूटी पर पूरनपुर गए हुए थे। पत्नी सुदेश, बेटा आकाश व बड़ी बेटी अर्पणा बाहर हुए थे। घर पर 13 वर्षीय पुत्री चेतना रुकी हुई थी। देर शाम करीब सात बजे ड्राइंग रुक में पहुंचने पर चेतना ने आग की लपटें उठती देखी। जिसके बाद उसने बाहर आकर शोर मचाया और पड़ोसियों को इकट्ठा किया। इस बीच आग ने भीषण रुप ले लिया और देखते ही देखते पूरे मकान में फैल गई। इसकी सूचना दमकल टीम को दी गई। जिस पर दमकल टीम मौकेपर पहुंची। मेनगेट का ताला तोड़कर मकान के भीतर खड़ी कार व कुछ सामान को बाहर निकाला गया। जिसके बाद आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए गए। बाजार से सटा इलाका होने के कारण कुछ ही देर में मौके पर भारी भीड़ जुट गई। एक साथ दमकल विभाग की दो गाडिय़ां आग बुझाने में लगाई गई। जिन्होंने कई राउंड में आग पर काबू किया। इसकी जानकारी लगने पर मालिक भी मौके पर पहुंच गए हैं। हादसे में मकान में रखा फर्नीचर, कपड़े, वर्तन अलमारी समेत लगभग सारा सामान जल चुका है। पीड़ित परिवार अभी हादसे का आंकलन नहीं कर सका है। इधर दमकल टीम मौके पर रुककर सामान को बाहर निकालकर आग के पूरी तरह बुझाने के प्रयास में लगी है। इस दौरान गाडिय़ों के पानी लेने जाने को लेकर कई बार भीड़ की दमकल कर्मचारियों से बहस होती रही। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed