फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Shops set up by occupying railway land were removed

Pilibhit News: रेलवे की जमीन पर कब्जा कर लगाई गईं दुकानें हटाईं

Sun, 17 Dec 2023 12:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 17 Dec 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Shops set up by occupying railway land were removed
शेरपुर क्रॉसिंग के समीप रेलवे की जमीन से हटाया जाता कब्जा ।-संवाद
पूरनपुर। रेलवे की जमीन पर सालों से कब्जा कर लगाई गईं दुकानें, खोमचे अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर हटा दिए गए। दो दुकानों के सामने पड़े टिनशेड हटाने को लेकर कुछ लोगों ने मामूली विरोध किया। विरोध करने वाले दुकानदारों ने टिनशेड को रेलवे की जगह में न होने की बात कही। उन्हें अभिलेख दिखाने का समय दिया गया है।
विज्ञापन

नगर की शेरपुर और माधोटांडा रेलवे क्रॉसिंग के समीप रेलवे की जमीन पर कब्जा कर कुछ लोगों ने दुकानें लगा रखी थीं। कई खोखे और ठेले, सब्जी के फड़ रेलवे की जमीन पर चल रहे थे। करीब सात साल पहले अभियान चलाकर कब्जा हटवाया गया था। मगर अभियान के समाप्त होने के बाद फिर दोबारा कब्जा कर दुकानें लगा ली गईं। कब्जा हटाने के लिए रेलवे ने तीन दिन पहले नोटिस जगह-जगह चस्पा किए थे। नोटिस में शनिवार सुबह 10 बजे तक कब्जा हटाने की चेतावनी दी गई थी।
विज्ञापन

शनिवार सुबह 10 बजे के बाद अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया गया। जेसीबी से लगाई गईं दुकानें, खोखे, गन्ना का कोल्हू, सब्जी की दुकानें आदि हटवा दी गईं। अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर कब्जेदारों में खलबली मची रही। दो दुकानों के बाहर टिनशेड हटाने की कोशिश की शिकायत कुछ लोगों ने संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचकर डीएम से की।
विज्ञापन
विज्ञापन



सड़क पर दुकानें लगाकर किया कब्जा
पूरनपुर। नगर पालिका के पूर्व में कई बार चले अतिक्रमण हटाओ अभियान में शेरपुर रेलवे क्रासिंग के समीप डिवाइडर के दोनों ओर सब्जी की दुकानें लगाने वालों को हटाया गया था। रेलवे के अभियान के बाद शेरपुर रोड पर डिवाइडर के किनारे दुकानें लगाकर लोगों ने सड़क पर कब्जा कर लिया। इससे लोगों को आवागमन में भारी असुविधा हो रही है। संवाद

शेरपुर क्रॉसिंग के समीप रेलवे की जमीन से हटाया जाता कब्जा ।-संवाद

शेरपुर क्रॉसिंग के समीप रेलवे की जमीन से हटाया जाता कब्जा ।-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed