फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Shops decorated on footpath, encroachment on road

Pilibhit News: फुटपाथ पर सजतीं दुकानें, सड़क पर अतिक्रमण

Tue, 13 Feb 2024 03:56 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 13 Feb 2024 03:56 AM IST
विज्ञापन
Shops decorated on footpath, encroachment on road
शहर की स्टेशन रोड पर दुकानो के बाहर रखा दुकानदारो का समान । संवाद
पीलीभीत। छतरी चौराहे से रेलवे स्टेशन जाने वाली सड़क के फुटपाथ पर दुकानें सजती हैं। दुकानदार, अधिकतर सामान फुटपाथ पर ही रख देते है। सड़क का कुछ हिस्सा बेतरतीब खड़े वाहनों के कब्जे में रहता है। मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण से जिम्मेदार अंजान हैं। इससे मार्ग पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन

बाजार का मुख्य मार्ग होने के साथ ही सभी प्रतिष्ठित दुकानें भी इसी मार्ग पर हैं। छतरी चौराहे से बाजार की ओर चलते ही कुछ व्यापारियों ने बाइक व साइकिल की मरम्मत का काम भी सड़क पर शुरू कर रखा है। हालांकि यहां पर सड़क की चौड़ाई होने के कारण कभी कभार ही जाम लगता है। सुनगढ़ी थाने के सामने फल के ठेले व अन्य दुकानें लगने से दिन में चार से पांच बार जाम की स्थिति बनती है।
विज्ञापन

थोड़ा सा आगे बढ़ते ही मंदिर के समीप जाम की समस्या अधिक रहती है। गैस चौराहे से लेकर छिपियान मस्जिद तक दोनों ओर दुकानदारों ने काफी ज्यादा अतिक्रमण कर रखा है। ऐसा नहीं है कि विभाग इन्हें हटाने के चेतावनी नहीं देता हो, मगर कुछ दिन बाद ही दोबारा यह सड़कों पर हावी हो जाते है। मुख्य मार्ग के अतिक्रमण को लेकर पालिका और तहसील के जिम्मेदार चुप्पी साधे हैं। जाम की समस्या से निपटने को यातायात पुलिस भी सजग नही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो: 46
कुछ जगहों पर अतिक्रमण ज्यादा है। व्यापारियों को खुद ही अतिक्रमण हटा लेना चाहिए। जिससे आम जनता प्रभावित न हो। - आमोद गुप्ता

फोटो: 47
व्यापारी की दुकानों के आगे फड़ व ठेले की दुकानदार जबरन ठेला लगा लेते है। इनसे काफी दिक्कत होती है। आने वाले ग्राहक प्रभावित हो रहे है। - सचिन शर्मा।

शहर की स्टेशन रोड पर दुकानो के बाहर रखा दुकानदारो का समान । संवाद

शहर की स्टेशन रोड पर दुकानो के बाहर रखा दुकानदारो का समान । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed