फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Shoppers gathered at chips and papad shops, the market was filled with the aroma of dalmoth.

Pilibhit News: चिप्स-पापड़ की दुकानों पर जुटे खरीदार, दालमोठ से महका बाजार

Tue, 03 Mar 2026 12:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Shoppers gathered at chips and papad shops, the market was filled with the aroma of dalmoth.
बाजार में एक दालमोठ की दुकानों पर लगी भीड़। संवाद
मंगलवार को चंद्रग्रहण होने की वजह से सोमवार को बाजार में रही अधिक भीड़
विज्ञापन

पीलीभीत। शहर के बाजार में सोमवार को खरीदारों की भीड़ जुट़ी। चिप्स-पापड़, कचरी की जमकर खरीद हुई। देसी घी की दालमोठ, नमकीन व ताजी तली गुझियों की खुशबू ने खरीदारों को आकर्षित किया। मेवा और मावा की गुझिया भी खरीदी गई। बाजार में खरीदारों भीड़ उमड़ी तो कई बार जाम की स्थिति भी बनी। यातायात व्यवस्था बेपटरी रही, जिससे पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी।

मंगलवार को चंद्रग्रहण होने के चलते सोमवार को शहर और कस्बों की बाजार में होली का रंग अधिक चटख दिखा। कपड़ा, मिठाई, रंग-गुलाल व नमकीन की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ दिखी। घरों पर आने वाले मेहमानों की खातिरदारी में जुटे लोगों ने बाजार में लगे देसी घी की गुझिया, काजू कतली, नमकपारे, शक्करपारे, मसालेदार दालमोठ, मूंगफली नमकीन, सेव आदि की जमकर खरीद की। वहीं, शहर में मिठाई की दुकानों पर मेवा व मावा की गुझियों की खरीद बढ़ गई। लोगों ने गुलाब जामुन, रसमलाई की खरीद भी की। संवाद
विज्ञापन



दालमोठ, गुझिया व मिठाई के दाम प्रति किलो
बेसन सेव - 240
दालमोठ - 200
शंकर पारे - 220
बेसन भुजिया - 240
मलका दाल नमकीन - 240
गुझिया चाशनी - 600
गुझिया मेवा - 1200
दाल समोसा - 240

--
बाजार में जुटे खरीदार, यातायात व्यवस्था ठप
शहर के बाजार में खरीदारों की भीड़ उमड़ी तो यातायात व्यवस्था लड़खड़ा गई। सुनगढ़ी थाने के पास, अर्धनारीश्वर मंदिर, गैस चौराहा, मुख्य बाजार आदि स्थानों पर दिन में कई बार जाम की स्थिति बनी। ई-रिक्शों की आवाजाही ने खरीदारों को खूब परेशान किया। बाइक चालक भी जाम में फंसकर परेशान दिखे।

बाजार में एक दालमोठ की दुकानों पर लगी भीड़। संवाद

बाजार में एक दालमोठ की दुकानों पर लगी भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed