{"_id":"6770464026d0c6b6260593d4","slug":"shivering-with-cold-and-waiting-for-vehicles-pilibhit-news-c-4-1-bly1016-550754-2024-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पासपोर्ट-वीजा के खेल में भी सिद्धू की भूमिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पासपोर्ट-वीजा के खेल में भी सिद्धू की भूमिका
विज्ञापन
पीलीभीत। फर्जी वीजा और पासपोर्ट का खेल पूरनपुर क्षेत्र में लंबे समय से खेला जा रहा है। इंग्लैंड में बैठे खालिस्तानी आतंकियों के मददगार कुलबीर सिंह सिद्धू का नाम भी इसमें जुड़ गया है। जांच एजेंसियों और पुलिस की जांच में भी फर्जी वीजा-पासपोर्ट से जुड़े अहम सुराग मिले है।
हाल ही में पूरनपुर क्षेत्र में फर्जी वीजा से जुड़े कई मामले भी सामने आए हैं। जालसाजों ने कई लोगों को लाखों का चूना लगाकर फर्जी वीजा पर दूसरे देशों में भेज दिया। जहां पुलिस ने एयरपोर्ट पर पकड़कर वापस भेजा।
कई आरोपियों पर केस भी दर्ज किया गया। अब पुलिस और जांच एजेंसियों की पड़ताल में फर्जी वीजा- पासपोर्ट का खेल सामने आया है।
आतंकियों के मददगार कुलबीर सिंह सिद्धू का नाम भी इस खेल से जुड़ रहा है। पुलिस और जांच एजेंसियों की जांच में सामने आया है कि पूरनपुर और गजरौला जप्ती में रुकने के दौरान सिद्धू ने कई फर्जी वीजा बनवाए।
विज्ञापन
कई युवकों को भी साथ जोड़ा। गांव के भी युवकों को विदेश जाने का लालच दिया और सपने दिखाकर बरगलाया। इसका पता भी एजेंसियों की जांच में चला है। एसपी अविनाश पांडेय ने बताया कि जांच में फर्जी वीजा और पासपोर्ट के मामले भी सामने आये हैं। इनकी गहनता से जांच हो रही है।