{"_id":"67be112fa12a21afd00f0408","slug":"shiva-temples-are-decorated-today-people-will-chant-praises-of-lord-shiva-pilibhit-news-c-121-1-pbt1006-131427-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: सजे शिवालय, आज लगेंगे भोले के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: सजे शिवालय, आज लगेंगे भोले के जयकारे
Wed, 26 Feb 2025 12:21 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Wed, 26 Feb 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
शहर के गौरी शंकर मंदिर पर महाशिवरात्रि पर्व के लिए की जा रही सजावट।संवाद
- फोटो : udhampur
पीलीभीत। महाशिवरात्रि पर शहर के सभी शिव मंदिरों को सजाया गया है। मंगलवार को दिनभर मंदिरों को सजाने का काम चलता रहा। बुधवार को शहर में दो शोभायात्राएं भी निकाली जाएंगी। इनकी तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं।
शहर के प्राचीन श्री गौरी शंकर मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व को लेकर मंगलवार को पूरे दिन तैयारियां चलती रही। मंदिर परिसर को फूलों से सजाया गया। पूरे मंदिर परिसर को बिजली की झालरों से सजाया गया है। शहर के दुधियानाथ मंदिर,स्टेशन मार्ग स्थित शिव मंदिर, बल्लभनगर स्थित मंदिर, ब्रहमचारी घाट स्थित शिव मंदिर पर महाशिवरात्रि पर्व को लेकर तैयारियां होती रहीं।
इसके अलावा शहर के रंगीलाल चौराहे से दोपहर दो बजे शिवबरात निकाली जाएगी। इसके अलावा शहर के ही शेरोवाली मठिया से शाम पांच बजे शिव बरात निकाली जाएगी। जो शहर के विभिन्न मार्गों पर भ्रमण करेगी। शिव रात्रि को लेकर शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। शिव मंदिरों के आसपास मार्गों पर साफ-सफाई भी कराई गई है। ताकि दर्शन करने आने वाले शिव भक्तों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
शिवरात्रि के पर्व को लेकर मंदिर में हुई सजावट
घुंघचाई। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर शिवालयों की साफ-सफाई कर मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। पर्व को लेकर भक्तों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। पूरनपुर तहसील क्षेत्र के सिरसा जंगल में स्थित इकोत्तरनाथ मंदिर जिले के अलावा आस-पास के जिलों के लोगों के आस्था का केंंद्र बिंदु है। मंगलवार को मंदिर की साफ-सफाई की गई है। संवाद

शहर के गौरी शंकर मंदिर पर महाशिवरात्रि पर्व के लिए की जा रही सजावट।संवाद- फोटो : udhampur