फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Shiv marriage organized at Bilsi's Bahmadev temple

Pilibhit News: बिल्सी के बह्मदेव मंदिर पर शिव विवाह का आयोजन

Wed, 05 Jul 2023 12:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jul 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Shiv marriage organized at Bilsi's Bahmadev temple
बिल्सी के बह्मदेव मंदिर पर शिव विवाह में हिस्सा लेते लोग
बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या एक की पटवा कॉलोनी में स्थित बह्मदेव मंदिर पर सोमवार की रात को शिव विवाह का आयोजन बड़ी धूमधाम के साथ किया गया। कार्यक्रम के दौरान बहजोई से आए कलाकार आशु शर्मा ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। कलाकारों ने संगीत की धुन पर शिव विवाह को गाकर सुनाया। इसके अलावा यहां सुंदर-सुंदर झांकियों की प्रस्तुति दी। जिसमें श्री राधा कृष्ण, श्री शिव पार्वती आदि के स्वरूपों ने भजनों पर नृत्य कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। शाम को शुरू हुआ कार्यक्रम देर रात को सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के पश्चात प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर हीरालाल पटवा, दिलीप कुमार, रानू पटवा, निक्की दीक्षित, संजय गुप्ता, मुकेश कुमार सिंह, अभिषेक देवल, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed