{"_id":"67193c32ca0e88601a093098","slug":"shikshamitras-husband-created-a-ruckus-in-the-school-beat-the-children-tore-the-records-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-124510-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: शिक्षामित्र के पति ने विद्यालय में मचाया उत्पात, बच्चों को पीटा, अभिलेख फाड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: शिक्षामित्र के पति ने विद्यालय में मचाया उत्पात, बच्चों को पीटा, अभिलेख फाड़े
विज्ञापन
जहानाबाद। शिक्षामित्र के पति ने विद्यालय में पहुंचकर पढ़ाई कर रहे बच्चों के साथ गालीगलौज और मारपीट की। बचाव में पहुंचे स्टाफ से भी अभद्रता की। सरकारी अभिलेख फाड़ डाले। तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
बरेली के प्रेमनगर क्षेत्र की निवासी ममता सक्सेना ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि वह ग्राम हरचुईया स्थित प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाचार्या हैं। गांव की ही अखिलेश कुमारी विद्यालय में शिक्षामित्र हैं। आरोप है कि 22 अक्तूबर अपराह्न दो बजे उक्त शिक्षामित्र का पति विकास बाबू विद्यालय में आया और पढ़ाई कर रहे बच्चों के साथ गालीगलौज करने लगा। कई बच्चों की पिटाई भी की।
बचाने पहुंचे विद्यालय के अन्य शिक्षकों के साथ अभद्रता करने लगा। कमरे में रखीं मेज और कुर्सियों फेंक दीं। सरकारी अभिलेख भी फाड़ दिए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।