फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Shikshamitra molested the student by keeping her in school

Pilibhit News: छात्रा को स्कूल में बंदकर शिक्षामित्र ने की छेड़छाड़

Sun, 10 Sep 2023 11:48 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 10 Sep 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Shikshamitra molested the student by keeping her in school
पूरनपुर। शिक्षामित्र ने शनिवार को स्कूल के सभी बच्चों की छुट्टी कर कक्षा सात में पढ़ने वाली 13 साल की छात्रा को रोक लिया। बाद में उसे कमरे में बंद कर छेड़छाड़ करने लगा। छात्रा के शोर मचाने पर शिक्षामित्र ने उसे धमकी देकर छोड़ दिया। शिकायत पर हजारा पुलिस ने शिक्षामित्र के खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

घटना शनिवार को हजारा थाना क्षेत्र के एक उच्च प्राथमिक स्कूल में हुई। यहां तैनात शिक्षिका अवकाश पर चल रही हैं। शिक्षक प्रशिक्षण पर गए थे। समीप के स्कूल में तैनात शिक्षामित्र संतोष मित्रा को उच्च प्राथमिक स्कूल में शिक्षण कार्य करने के निर्देश अफसरों ने दिए थे। शिक्षामित्र ने स्कूल बंद होने के समय हुआ तो सभी बच्चों को घर भेज दिया लेकिन कक्षा सात में पढ़ने वाली 13 साल की छात्रा को रोक लिया।
विज्ञापन

इसके बाद में उसे कमरे में बंद कर छेड़छाड़ करने लगा। छात्रा के शोर मचाने पर शिक्षामित्र ने उसे किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी देकर छोड़ दिया। छात्रा ने घटना की शिकायत घर पहुंचकर अपने परिजनेंं से की। इसके बाद परिजन छात्रा को लेकर थाना हजारा पहुंचे। हजारा एसओ परवेंद्र सिंह ने बताया कि छात्रा के परिजनों की ओर से शिक्षामित्र के खिलाफ छेड़छाड़ और पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ ने बताया कि आरोपी शिक्षामित्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। खंड शिक्षा अधिकारी विजय वीरेंद्र सिंह ने बताया कि पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। अगर छात्रा से छेड़छाड़ हुई है तो शिक्षामित्र के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed