फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Shikshamitra has been teaching children of five classes for six years.

Pilibhit News: छह वर्षों से पांच कक्षाओं के बच्चों को पढ़ा रहीं शिक्षामित्र

Sat, 04 May 2024 02:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
Shikshamitra has been teaching children of five classes for six years.
बीसलपुर। विभागीय अनदेखी के चलते नगर के राजकीय लार्ज साइज प्राथमिक विद्यालय में पिछले छह वर्षों से एक भी शिक्षक नहीं है। एक शिक्षामित्र पांचों कक्षाओं के बच्चों को पढ़ाती हैं।
विज्ञापन

मोहल्ला दुर्गाप्रसाद में स्थित राजकीय लार्ज साइज प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापक निर्मला सक्सेना 31 मार्च 2018 को सेवानिवृत्त हो गई थी। इस विद्यालय में सहायक शिक्षकों के पद पहले से ही रिक्त थे। उसके बाद से अब तक इस विद्यालय में न ही कोई प्रधानाध्यापक है और न ही कोई सहायक अध्यापक।
विज्ञापन

विद्यालय का वित्तीय एवं प्रशासनिक कार्यभार नवीन दुबे प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक आलोक सैनी के पास है। वह राजकीय लार्ज साइज प्राथमिक विद्यालय की शिक्षण व्यवस्था से कोई ताल्लुक नहीं रखते। शिक्षण व्यवस्था एकमात्र शिक्षामित्र शशि बाला गंगवार के सहारे हैं। वह पांचों कक्षाओं के बच्चों को एक कक्ष में बैठाकर पढ़ाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच जागरूक अभिभावकों ने विभागीय उच्चाधिकारियों का ध्यान इस ओर कई बार आकर्षित कराकर विद्यालय में मानक के अनुरूप शिक्षक तैनात कराने की मांग की, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई, जिससे अभिभावकों में संंबंधित अधिकारियों के प्रति रोष है।

शिक्षक न होने के कारण विद्यालय में बच्चों की संख्या निरंतर घट रही है। इस समय विद्यालय में 100 से अधिक बच्चे हैं। इस बावत खंड शिक्षाधिकारी हर्षित शर्मा ने बताया कि उन्होंने पिछले महीने ही कार्यभार ग्रहण किया है। अभी तक उनकी चुनाव में ड्यूटी लगी रही। वह इस मामले को अब देखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed