{"_id":"6accabceaac1aa27c20ab2f9","slug":"shiksha-mitras-staged-a-protest-at-the-bsa-office-premises-in-pilibhit-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीलीभीत: स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू नहीं होने से शिक्षामित्रों में रोष, बीएसए कार्यालय परिसर में दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीलीभीत: स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू नहीं होने से शिक्षामित्रों में रोष, बीएसए कार्यालय परिसर में दिया धरना
Mon, 12 Oct 2026 03:14 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: Mukesh Kumar
Updated Mon, 12 Oct 2026 03:14 PM IST
सार
पीलीभीत में सोमवार को शिक्षामित्रों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने लंबे समय से लंबित स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू न होने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
धरने पर बैठे शिक्षामित्र
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
पीलीभीत के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में सोमवार को शिक्षामित्रों ने एक दिवसीय बैठक कर धरना-प्रदर्शन किया। संगठन के जिलाध्यक्ष महेंद्र पाल वर्मा के नेतृत्व में जुटे शिक्षामित्रों ने लंबे समय से लंबित स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू नहीं होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि स्थानांतरण का आदेश जारी हुए एक वर्ष से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन जिला स्तर पर अधिकारियों की टालमटोल के चलते प्रक्रिया अब तक शुरू नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
बैठक में जिलाध्यक्ष महेंद्र पाल वर्मा ने कहा कि स्थानांतरण की उम्मीद लगाए शिक्षामित्र लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। आदेश जारी होने के बावजूद प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ने से उनमें असंतोष बढ़ रहा है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से मामले को गंभीरता से लेते हुए स्थानांतरण प्रक्रिया जल्द शुरू कराने की मांग की। प्रदर्शन में शामिल शिक्षामित्रों ने कहा कि लंबे समय से लंबित मामले का निस्तारण किया जाना चाहिए, ताकि उन्हें राहत मिल सके।
विज्ञापन
उन्होंने मांग पूरी होने तक अपनी आवाज उठाते रहने की बात कही। इस दौरान जिला संगठन मंत्री संजीव कुशवाहा, बिलसंडा ब्लॉक अध्यक्ष रामवीर माथुर, शेर सिंह, सुमन कला, कांति देवी, सोनलता, अवधेश कुमार शर्मा, लक्ष्मी देवी, सुमन देवी, सब्बर कुमार और संतोष देवी सहित अन्य शिक्षा मित्र मौजूद रहे।
विज्ञापन