{"_id":"6bfb55d875d5fb0ccfe1ecdd623761ad","slug":"shicshamitron-hunger-strike-from-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षामित्रों की भूख हड़ताल आज से ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षामित्रों की भूख हड़ताल आज से
पीलीभीत।
Updated Tue, 22 Sep 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में मुख्यमंत्री ने दिए
विज्ञापन
आश्वासन पर चर्चा की गई। तय हुआ कि बकाया वेतन भुगतान की मांग को लेकर 23
सितंबर से बीएसए कार्यालय पर तालाबंदी और भूखहड़ताल शुरू की जाएगी। वहीं
प्राथमिक शिक्षामित्र शिक्षक संघ ने रामलीला मैदान में बैठक की।
आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में मंगलवार को तमाम शिक्षामित्र बीआरसी मरौरी पर एकत्र हुए। यहां समायोजन मामले में मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए आश्वासन पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष महेंद्रपाल वर्मा ने कहा कि बीएसए द्वारा पूर्व में 31 अगस्त तक वेतन दिलाने का लिखित आश्वासन दिया गया था, लेकिन अभी तक वेतन नहीं दिया गया। बीएसए की वादाखिलाफी के विरोध में 23 सितंबर से बीएसए कार्यालय में तालाबंदी कर भूखहड़ताल की जाएगी। प्रांतीय उपाध्यक्ष तीर्थदेव शर्मा ने कहा कि 28 सितंबर को दिल्ली में होने वाला धरना, प्रदर्शन अब पांच अक्टूबर को होगा। इस मौके पर जगदीश गंगवार, शैलेंद्र गंगवार, देशराज, सुमनबाला, मैकूलाल, त्रिलोकीनाथ, ब्रजेश कुमार, सोमपाल गंगवार, धर्मपाल, कमलादेवी, सुधा कुमारी, सरोज दीक्षित, रुचि देवी आदि मौजूद रहे। इधर, एक दिन पूर्व धन संग्रह को लेकर तमाम आरोप लगाने वाले प्राथमिक शिक्षामित्र शिक्षक संगठन के जिलाध्यक्ष रामसिंह राठौर ने ब्लाक अध्यक्षों के साथ रामलीला मैदान में बैठक की। उन्होंने बताया कि एसोसिएशन के पदाधिकारियों के कहने पर 23 सितंबर से उनके कार्यक्रम में शरीक होंगे। समस्या वार्ता कर निपटा ली गई है।