फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Sharda's water reached near colony number six due to increase in water level

Pilibhit News: जलस्तर बढ़ने पर कॉलोनी नंबर छह के नजदीक पहुंचा शारदा का पानी

Fri, 04 Aug 2023 12:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 04 Aug 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Sharda's water reached near colony number six due to increase in water level
गांव चंदिया हजारा के समीप कटान रोकने को लगाई जाती परकोेपाइन । सौजन्य प्रधान
पूरनपुर। शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने से बृहस्पतिवार को कटान धीमा रहा। नदी चंदिया हजारा के तपन हलधर और शंभू के खेत का सफाया करने के बाद अब देवचरन के खेत का कटान कर रही है। कटान रोकने के लिए देवचरन के खेत में परकोपाइन लगाने का काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

नदी का जलस्तर बढ़ने पर पानी को सुतिया नाले में जाने से रोकने के लिए गांव खिरकिया बरगदिया के समीप कुछ लोगों ने मिट्टी भरे बोरे लगा दिए हैं। इससे नाले में जाने के बजाय पानी का रुख कॉलोनी नंबर छह की ओर हो गया है। पानी के आबादी के नजदीक पहुंच जाने से ग्रामीण चिंतित हैं। इधर, खेतों में पानी भर जाने से फसलें बर्बाद होने लगी हैं।
विज्ञापन

शारदा नदी के कटान की रफ्तार जलस्तर बढ़ने पर धीमी हो जाती है। चार दिन से नदी का जलस्तर कम होने पर तेजी से कटान हो रहा था। बृहस्पतिवार को जलस्तर बढ़ने पर कटान की गति तो धीमी हो गई, लेकिन नदी का पानी नालों से होकर आबादी की ओर बढ़ने लगा। बुधवार को नदी ने गांव के तपन हलधर, प्रेम मंडल, शंकर सरकार, अंगूर सरकार, कविता मंडल, संजय मंडल, तारापद, तारक मिस्त्री और बुद्ध मिस्त्री के खेतों का सफाया किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान वासुदेव कुंडू ने बताया कि तपन हलधर और शंभू हलधर का पूरा खेत नदी में समा गया है। नदी अब देवचरन के खेत का कटान कर रही है। कटान रोकने के लिए बाढ़ खांड ने बृहस्पतिवार से बंबूक्रेट के साथ ही परकोपाइन लगाने का काम शुरू कर दिया है। जलस्तर बढ़ने पर नदी का पानी सुतिया नाले में जाने लगा। इस पर गांव खिरकिया बरगदिया के समीप कुछ लोगों ने मिट्टी भरे कट्टे लगाकर नाला बंद कर दिया।

इससे नदी के पानी का रुख अब कॉलोनी नंबर छह की ओर हो गया। खेतों में भरने के बाद पानी आबादी की ओर बढ़ रहा है। खेतों में पानी भरने से फसलें बर्बाद हो रही हैं। प्रधान ने बताया कि नदी का पानी नाले में जाने से रोकने की पहले भी अफसरों से शिकायत की गई थी। तब टीम ने पहुंचकर बोरे हटवाए थे। शुक्रवार को फिर एसडीएम से मिलकर पानी बंद करने की शिकायत की जाएगी।

गांव चंदिया हजारा के समीप कटान रोकने को लगाई जाती परकोेपाइन । सौजन्य प्रधान

गांव चंदिया हजारा के समीप कटान रोकने को लगाई जाती परकोेपाइन । सौजन्य प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed