{"_id":"6834be451dbd6c428308ed88","slug":"shardas-water-level-increased-traffic-on-river-paths-and-pontoon-bridge-stopped-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-136685-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: शारदा का जलस्तर बढ़ा, नदी रास्तों और पैंटून पुल से आवागमन थमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: शारदा का जलस्तर बढ़ा, नदी रास्तों और पैंटून पुल से आवागमन थमा
Tue, 27 May 2025 12:47 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 27 May 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने से नदी रास्तों पर भरे पानी और कीचड़ से गुजरते बाइक सवार स्रोत:राहगीर
- फोटो : संवाद
पूरनपुर। शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने से सोमवार को नदी के रास्तों और पैंटून पुल से आवागमन ठप हो गया। सुबह नदी के रास्तों से बाइक चालक दो फुट से अधिक पानी से होकर निकले। इस दौरान कुछ वाहन कीचड़ में फंस भी गए। दोपहर बाद वाहनों का संचालन पूरी तरह से रोक दिया गया।
तहसील क्षेत्र के शारदा पार के गांवों में आवागमन के लिए हर साल शारदा नदी पर पैंटून पुल बनाया जाता है। बाढ़ की आशंका पर 15 जून को इसे हटा दिया जाता है। इसके बाद नदी में पानी कम होने पर 15 अक्तूबर को पुन: बनाकर आवागमन शुरू कराया जाता है।
इस बार नदी में दो धारों पर ही पैंटून पुल बनाया गया, तीसरी धार पर पुल नहीं बनाया जा सका। पहाड़ों और मैदानी इलाकों में बारिश के कारण रविवार रात शारदा नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया। नदी में जिस स्थान पर तीसरा पैंटून पुल बनाया जाता था, वहां पर पानी का तेज बहाव शुरू हो गया। करीब दो फुट तक पानी बहने लगा।
विज्ञापन
सोमवार तड़के हुई झमाझम बारिश से नदी के दोनों ओर रास्ते खराब हो गए। बाइक चालक दो फुट से अधिक पानी से होकर गुजरे, इस दौरान कई वाहन कीचड़ में फंस भी गए। सुबह नदी का जलस्तर कुछ कम हुआ मगर दोपहर को फिर बढ़ गया और रास्ते खराब हो गए। दिन में दो बजे के बाद वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया गया। ऐसे में वाहन चालकों को शारदा नदी पार के गांवों में जाने के लिए 30 की जगह 130 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ी।
--
16 ग्राम पंचायतों की एक लाख आबादी को होती है दिक्कत
शारदा पार इलाके में ग्राम पंचायत मुरैनिया गांधी, शांतिनगर, राणा प्रतापनगर, कबीरगंज, विजयनगर, नहरोसा, श्रीनगर, कुठिया गुदिया, सिद्धनगर, भरतपुर, वमनपुर भागीरथ, रामनगर, सिंघाड़ा उर्फ टाटरगंज, बैल्हा, अशोकनगर, शास्त्रीनगर सहित 16 ग्राम पंचायतों में करीब एक लाख की आबादी है। बरसात में पैंटून पुल हटने से लोगों को तहसील मुख्यालय आवागमन में असुविधा होती है। लोगों को तहसील मुख्यालय आवागमन के लिए लखीमपुर के संपूर्णानगर, पलिया, भीरा, मैलानी, शाहजहांपुर के खुटार होते हुए आवागमन करना पड़ता है।
-- वाहनों का आवागमन बंद करा दिया गया है। जलस्तर कम होने के बाद रास्ते को दुरुस्त कराकर वाहनों का आवागमन शुरू कराया जाएगा।
- मनोज कुमार, जेई, लोक निर्माण विभाग

शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने से नदी रास्तों पर भरे पानी और कीचड़ से गुजरते बाइक सवार स्रोत:राहगीर- फोटो : संवाद