{"_id":"6686ac40e684cd635b0c454e","slug":"shardas-water-level-decreased-people-breathed-a-sigh-of-relief-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-118955-2024-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: शारदा का जलस्तर घटा, लोगों ने ली राहत की सांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: शारदा का जलस्तर घटा, लोगों ने ली राहत की सांस
विज्ञापन
पूरनपुर के गांव चंदिया हजारा में शारदा नदी तट पर निरीक्षण को पहुंचे एसडीएम प्रधान से जानकारी ले
पूरनपुर। शारदा नदी का जलस्तर बुधवार आधी रात के बाद कम होने से नदी किनारे के लोगों ने राहत की सांस ली। नदी के उफनाने से नालों से खेतों में होता हुआ आबादी के समीप पहुंचा पानी फिर नालों से नदी में चला गया। एसडीएम राजेश कुमार शुक्ला ने बृहस्पतिवार को गांव पहुंचकर लोगों से हालात की जानकारी ली।
शारदा नदी की बाढ़ से बचाने के लिए लाखों रुपये से बाढ़ खंड की ओर से जियो बैग और नदी में चल रहे चेनेलाइजेशन को लेकर जियो ट्यूब लगाए गए हैं। बुधवार शाम को शारदा नदी का अचानक जलस्तर बढ़ने से नदी उफना गई थी।
बाढ़ से बचाव को लगाए गए जिओ बैग और जियो ट्यूब पानी में डूब गए थे। जियो ट्यूब और जियो बैग के डूबने से उनके ऊपर से पानी आबादी की ओर घुसना शुरू हो गया है। आसपास के खेत पानी से लबालब हो गए थे। आबादी के समीप पानी पहुंचने की आशंका पर नदी किनारे के लोगों में बाढ़ की आशंका पर खलबली मच गई थी।
विज्ञापन
गांव चंदिया हजारा के प्रधान बासुदेव कुंडू ने बताया कि बुधवार को आधी रात के बाद नदी का जलस्तर कम होना शुरू हुआ। नदी का जलस्तर कम होने से खेतों में भरा पानी फिर नालों से नदी में चला गया। इससे लोगों ने राहत की सांस ली।
बृहस्पतिवार को एसडीएम राजेश कुमार शुक्ला ने नदी किनारे के गांव चंदिया हजारा पहुंचकर निरीक्षण किया और लोगों से जानकारी की। एसडीएम राजेश कुमार शुक्ला ने बताया कि नदी का जलस्तर बढ़ने से खेतों में जलभराव हो गया था। बृहस्पतिवार को नदी का जलस्तर कम हुआ है। निर्मित बांध ठीक है। नदी अभी आबादी से करीब एक किलोमीटर दूर पर बह रही है।
--
खेतों में जलभराव के विरोध में एसडीएम कार्यालय में दिया ज्ञापन
पूरनपुर। मुझा मार्ग पर गांव औरंगाबाद के समीप पानी निकास के लिए पुलिया न होने से दो दिन हुई बारिश से खेतों में जलभराव हो गया। गांव मुझा के लोगों ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन दिया। ज्ञापन में पानी निकास के लिए पुलिया निर्माण कराने की मांग की गई।
गांव मुझा की प्रधान इशरत बेगम के पति इकरार खां के साथ एसडीएम कार्यालय पहुंचे लोगों ने बताया कि बरसाती पानी का निकास न होने से उनके खेतों में पानी भर गया है। इससे धान की फसल सड़कर खराब होने की आशंका बन गई है।
एसडीएम कार्यालय में दिए ज्ञापन में मार्ग पर पीडब्ल्यूडी की ओर से पुलिया निर्माण कराने की मांग की गई। ज्ञापन पर फरीद खां, राशिद, खुशनून, रफत, मोहम्मद मियां, बाबू खां आदि ने हस्ताक्षर किए हैं। संवाद