{"_id":"68667e37702e78f3130e3d8e","slug":"sharda-water-level-decreased-erosion-near-srinagar-also-stopped-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-139000-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: जलस्तर कम हुआ तो कटान भी थमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: जलस्तर कम हुआ तो कटान भी थमा
विज्ञापन
गांव श्रीनगर के समीप नदी किनारे परकोपाइन लगाते मजदूर स्रोत: ग्रामीण
पूरनपुर। शारदा नदी पार गांव श्रीनगर और कबीरगंज के समीप शुरू हुआ कटान जलस्तर कम होने पर बृहस्पतिवार को थम गया। जलस्तर कम होने पर नदी अपने दायरे में चली गई। ऐसे में अब बाढ़ खंड ने परकोपाइन और बंबू कटर लगाना शुरू कर दिया है। किसानों ने भी राहत की सांस ली है।
चार दिन पहले नदी उफनाने से खेतों में जलभराव हो गया था तो गांव अशोक नगर होकर श्रीनगर की ओर गए सुतिया नाले का भी जलस्तर बढ़ गया था। पानी घटने पर सुतिया नाले के किनारे गांव श्रीनगर और कबीरगंज के समीप तेजी से कटान शुरू हो गया।
दो दिन में नदी ने श्रीनगर निवासी भवन प्रसाद, सुरेंद्र और विक्रम की करीब दो एकड़ गन्ने की फसल निगल ली। गांव की आशा देवी की गन्ने और गांव निवासी महेंद्र और राजेंद्र की केले की फसल भी सुतिया नाले के कटान के मुहाने पर आ गई।
विज्ञापन
बुधवार शाम से नदी और सुतिया नाले का जलस्तर कम होना शुरू हुआ। बृहस्पतिवार को नदी अपने दायरे में बहने लगी। श्रीनगर के प्रधान राधेश्याम ने बताया कि सुतिया नाले का जलस्तर कम होने पर बृृहस्पतिवार को कटान बहुत धीमा रहा। बाढ़ खंड की ओर से बचाव कार्य भी शुरू किए गए।
बाढ़ खंड के जेई अनुज कुमार ने बताया कि कटान रोकने के लिए सुतिया नाला किनारे परकोपाइन तो बंबू कटर लगवाने का कार्य शुरू कराया गया है। संवाद