फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Sharda stunned to see the havoc DM

शारदा का कहर देख दंग रह गए डीएम

Mon, 24 Aug 2015 11:06 PM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Mon, 24 Aug 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
Sharda stunned to see the havoc DM

ट्रांस शारदा क्षेत्र में शारदा द्वारा किया जा रहा कटान थमने का नाम नहीं ले रहा है। नदी के ताजा भू-कटान के चलते नहरोसा में बाढ़ खंड द्वारा अब तक किए गए अधिकांश बचाव कार्य जहां नदी में समा गए वहीं बीते 24 घंटे में नदी ने इस गांव के आधा दर्जन ग्रामीणों की करीब 10 एकड़ कृषि भूमि मय लहलहाती फसलों के साथ नदी में समा गई। राणाप्रताप नगर में भी नदी का कटान जारी है। उधर सिद्धनगर गांव के पीछे व राहुल नगर की आबादी की ओर भी नदी मंद गति से कटान करते हुए बढ़ रही है। डीएम मासूम अली सरवर ने सोमवार को क्षेत्र में पहुंच स्थिति का जायजा लिया। वह कटान की गति देख दंग रह गए। उन्होंने बाढ़ खंड के अभियंता को जीओ बैग व जीओ ट्यूब के सहारे बचाव कार्य युद्ध स्तर पर शुरू करने के निर्देश दिए। डीएम ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि बचाव कार्य में धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी।

विज्ञापन

ग्राम नहरोसा में कटान की गति एक बार फिर तेज हो गई है। ताजा भू-कटान के चलते गांव निवासी बाबूलाल, समारू, मोतीलाल, रामछत्तर, बाबूराम, बासदेव, फकीरचंद, मुन्नी, तजम्मुल हुसैन, अजहरुद्दीन आदि की दसर एकड़ कृषि भूमि बीते 24 घंटे के भीतर मय लहलहाती फसल के नदी में समा गई। गांव की आबादी व ईदगाह भी निशाने पर आ गया है। ईदगाह से नदी की दूरी जहां 80 मीटर रह गई है वहीं गांव की आबादी व नदी के बीच बमुश्किल 50 मीटर का फासला शेष रह गया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी मासूम अली सरवर बाढ़ खंड के अधिशाषी अभियंता मिन्हाज अहमद के साथ सोमवार दोपहर बाद ट्रांस क्षेत्र पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने ग्राम बैलहा पहुंच वहां कटान की स्थिति का जायजा लिया व वहां पूर्व में कराए गए बचाव कार्य को देखा। इसके बाद डीएम ग्राम नहरोसा व राणा प्रताप नगर पहुंच स्थिति का जायजा लिया व कटान पीड़ितों से बात की। डीएम ने मौके पर ही बाढ़ खंड के अधिकारियों को बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए। डीएम ने वहां कहा कि नहरोसा गांव की आबादी को नदी में समाने से रोकने के लिए प्रशासन हर संभव प्रयास करेगा। इसके लिए घन की कमी नहीं होने दी जाएगी। इस मौके पर नहरोसा प्रधान के पति समीउद्दीन उर्फ सम्मू, सुल्तान हुसैन गाजी, फरीद अहमद, हाफिज मोबीन, नौशाद अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


धन के लिए शासन में करेंगे प्रबल पैरवी
क्षेत्र का निरीक्षण करने के बाद डीएम मासूम अली सरवर ने फोन पर बताया कि क्षेत्र की स्थिति काफी खराब है। बाढ़-कटान से क्षेत्र को बचाने के लिए बाढ़ खंड ने पहले ही प्रोजेक्ट बना कर शासन को भेजा है। जो मंजूर भी हो गया है, लेकिन उसके लिए अभी पैसा रिलीज नहीं हो सका है। उसे रिलीज कराने के लिए शासन में प्रबल पैरवी करेंगे।


मुआवजा की दिखवाएंगे फाइल
डीएम ने बताया कि निरीक्षण के दौरान तमाम लोगों ने पूर्व में कटी भूमि व आवास का मुआवजा न मिलने की शिकायत की है। इसे गंभीरता से लेते हुए तहसील से पूरे रिकार्ड तलब किया है। उसे देखने के बाद जिन्हें मुआवजा नहीं मिल सका है उन्हें दिलवाने का प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed