फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Sharda river water level increased, vehicular traffic stopped

शारदा नदी का जलस्तर बढ़ा, वाहनों का बंद हो गया आवागमन

Sun, 15 May 2022 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Sharda river water level increased, vehicular traffic stopped
शारदा नदी पर बने पैंटून पुल का फाइल फोटो। - फोटो : PILIBHIT
पूरनपुर। शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने पर नदी उफना गई। पैंटून पुल के आगे रास्ते पर जलभराव हो गया। इससे बाइक सहित अन्य वाहनों का आवागमन बंद हो गया। शारदापार आवागमन को लोगों को 30 की जगह 130 किलोमीटर की यात्रा तय करनी पड़ रही है। अक्सर जलभराव, कीचड़ से वाहनों का आवागमन बंद होने से लोगों में रोष है।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के शारदा पार आवागमन को पूरनपुर-हजारा रोड पर पड़ने वाली शारदा नदी पार करनी पड़ती है। यहां नदी पर हर साल पैंटून पुल बनाया जाता है। शारदा नदी की धार तो मात्र कुछ मीटर में चलती है। मगर नदी की चौड़ाई करीब तीन किलोमीटर चौड़ी है। बरसात में बाढ़ की आशंका पर पैंटून पुल 15 जून को हटाने और बाढ़ समाप्त होने पर 15 अक्तूबर को पुल से आवागमन शुरू कराने की तिथियां तय है। मगर पिछले कई सालों से निर्धारित तिथि से पहले ही पुल हटा लिया जाता है और निर्धारित तिथि के कई दिन बाद पुल से आवागमन शुरू हो पा रहा है। नदी में अधिक पानी होने और पुल हटने से लोग नाव से आवागमन करते है। मगर बाढ़ के दिनों और नाव से यात्रा न करने वालों को तहसील मुख्यालय आने को 30 की जगह 130 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है।
विज्ञापन

नदी पर पक्का पुल बनाने की मांग करीब तीन दशक से की जा रही है। मगर पुल न बनने से लोगों को आवागमन में भारी असुविधा होती है। हल्की सी बारिश होने पर नदी का रास्ता खराब होने पर भी लोग आवागमन करने पर परेशान होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर साल बनाया जाता है पुल
करीब एक लाख आबादी का होता है आवागमन
पूरनपुर। शारदा पार इलाके में ग्राम पंचायत मुरैनिया गांधीनगर, शांतीनगर, राणा प्रतापनगर, कबीरगंज, विजयनगर, नहरोसा, श्रीनगर, कुठिया गुदिया, सिद्धनगर, भरतपुर, वमनपुर भागीरथ, रामनगर, सिंघाड़ा उर्फ टाटरगंज, बैल्हा, अशोकनगर, शास्त्रीनगर सहित सोलह ग्राम पंचायतों में करीब एक लाख की आबादी है। जिसका आवागमन पुल से होता है।
30 की जगह 130 किलोमीटर दूरी करनी पड़ती है तय
पूरनपुर। शारदा पार से पूरनपुर तक का सफर तीस किलोमीटर का है, लेकिन पैंटून पुल हटने या रास्ता बंद होने पर लोगों को 130 किलोमीटर लंबा सफर करना पड़ रहा है। अब पूरनपुर से शाहजहांपुर के कस्बा खुटार, लखीमपुर के मैलानी, भीरा, पलिया, संपूर्णानगर होते हुए 130 किलोमीटर का सफर तय करके लोग शारदा पार पहुंच पाएंगे।

शारदा नदी में अचानक पानी बढ़ने से पानी पुल के समीप और रास्ते में बहने लगा। इससे रास्ते में डाली गई चकर प्लेंटे डूब गई। पुल से आवागमन बंद करवा दिया गया है। पानी कम होने पर वाहनों का आवागमन शुरू होगा।
-उदित राम, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed