फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Sharda river overflows, alert in 19 revenue villages

Pilibhit News: शारदा नदी उफनाई, 19 राजस्व गांवों में अलर्ट

Wed, 06 Aug 2025 12:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 06 Aug 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Sharda river overflows, alert in 19 revenue villages
गोरख डिब्बी क्षेत्र में शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद डूबी बाढ़ नियंत्रण योजनाएं। स्रोत ग्रा - फोटो : संवाद
पूरनपुर। वनबसा बैराज से शारदा नदी में दूसरे दिन भी पानी रिलीज किया गया। मंगलवार को 1.14 लाख क्यूसेक पानी पास होने से नदी उफना गई। नदी किनारे कराए गए बाढ़ बचाव कार्य पानी में डूब गए। बाढ़ की आशंका पर नदी किनारे के 19 राजस्व ग्रामों में अलर्ट जारी किया गया है। बाढ़ चौकियों को सक्रिय किया गया है।
विज्ञापन

नदी से निकले नाले के ओवरफ्लो होने से ध्रुव कॉलोनी के समीप खेत जलमग्न हो गए। आबादी के समीप तक जलभराव हो गया। बाढ़ की आशंका से नदी किनारे के लोगों में खलबली मच गई है। कंट्रोल रूम से लोगों को अलर्ट किया गया है। बाढ़ चौकियों पर तैनात कर्मचारियों को ड्यूटी पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

वनबसा बैराज से सोमवार को शारदा नदी में पानी रिलीज होने का क्रम दोपहर बाद धीमा पड़ गया था। मंगलवार सुबह आठ बजे बैराज से शारदा नदी में 1.14 लाख, 9:30 बजे 1.07 लाख, दोपहर 12 बजे 95 हजार क्यूसेक पानी रिलीज होने से शारदा नदी का जलस्तर फिर बढ़ गया। ध्रुव कॉलोनी में आबादी के समीप तक पानी पहुंच गया। शारदा का जलस्तर बढ़ने से नदी किनारे कराए गए बचाव कार्य पानी में डूब गए। अफसर नदी किनारे के गांव में बाढ़ की आशंका को लेकर लगातार लोगों से संपर्क कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
अभी हालात सामान्य हैं। बाढ़ की आशंका पर नदी किनारे के 19 राजस्व गांवों में अलर्ट किया गया है। नदी किनारे गांवों के लोगों से लगातार संपर्क किया जा रहा है। कंट्रोल रूम से बाढ़ प्रभावित गांवों के लोगों को अलर्ट किया गया। - अजीत प्रताप सिंह, एसडीएम पूरनपुर

गोरख डिब्बी क्षेत्र में शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद डूबी बाढ़ नियंत्रण योजनाएं। स्रोत ग्रा

गोरख डिब्बी क्षेत्र में शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद डूबी बाढ़ नियंत्रण योजनाएं। स्रोत ग्रा- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed