फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Sharda raise water level Flood waters entered homes

शारदा नदी का जलस्तर बढ़ा घरों में घुसा बाढ़ का पानी

Fri, 01 Jul 2016 11:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Fri, 01 Jul 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
Sharda raise water level Flood waters entered homes
जलभराव - फोटो : pilibhit, beureu
शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने से शुक्रवार को नदी के किनारे बसे गांव कंजिया सिंहपुर, गोरखडिब्बी, नलडेंगा में कृषि फसलें पानी में डूब गईं। वहीं दो दर्जन से अधिक घरों में पानी भर गया, जिससे ग्रामीण मार्जिनल बांध पर आ गए। 
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह से हो रही मूसलाधार बारिश के चलते शारदा नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया। नदी में लगभग तीन लाख क्यूसेक पानी पास हो रहा है, जिससे नौजल्हा नंबर दो क्षेत्र में नोमेंस लैंड पर कराए गए बाढ़ नियंत्रण कार्यों के ऊपर पानी बहने लगा, लेकिन यहां पर बनाए गए मार्जिनल बांध के कारण नदी का पानी नौजल्हा में नहीं घुस सका। जहां पर पानी के निकास के लिए कट लगाए गए थे, वहां से पानी गांव की ओर बहने लगा था। इससे कुछ इलाकों की फसलें पानी से डूब र्गइं। उसके आगे कंजिया सिंहपुर, नलडेंगा, गोरखडिब्बी क्षेत्र में शारदा और नौतला झील से होकर पानी पूरे कंजिया सिंहपुर क्षेत्र में भर गया। यहां पर पिरौरा, धान और सब्जी फसलें जलमग्न हो र्गइं। केले की फसलों में भारी जलभराव हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि यदि पानी सुबह तक उतर जाता है तो केला और धान की फसल को नुकसान नहीं होगा, लेकिन पिरौरा सहित सब्जी फसलें नष्ट हो जाएंगी। यही स्थिति नगरियाखुर्द कलां में भी देखने को मिली। यहां भी फसलें पानी में डूब र्गइं, लेकिन यहां नौजल्हा एवं नगरियाखुर्दकलां में कराए गए बाढ़ नियंत्रण कार्यों से सटकर पानी बह रहा है। हालांकि अभी कोई नुकसान नहीं हुआ है। हालांकि शारदा नदी में पानी के साथ रेत अधिक आने से जलस्तर में जब गिरावट होती है तभी नदी का कटान किस ओर बढ़ता है, यह पता लगता है। साथ ही नदी किस ओर रेत के ढेर छोड़ जाती है, इसका भी पता लगता है। हालांकि शारदा पार बसे ढकिया ताल्लुके महाराजपुर व रमनगरा क्षेत्र के लोगों से संपर्क नहीं हो सका, लेकिन ढकिया ताल्लुके महाराजपुर के राधे राना ने बताया कि उनकी कृषि फसलें पानी में डूब गई हैं और यदि जलस्तर बढ़ा तो घरों में भी पानी भर जाएगा। ग्रामीणों ने मवेशियों को ऊंचे स्थानों पर ले जाना शुरू कर दिया है। नाव का संचालन पूरे दिन बंद रहा। 
विज्ञापन


नहरोसा और राहुलनगर के समीप भू कटान शुरू
पूरनपुर। शारदा नदी में बनबसा बैराज से कई चरणों में पास हुए पानी से नदी का जलस्तर बढ़ गया है। नदी ने नहरोसा और राहुलनगर में भू कटान शुरू किया है। नदी का जलस्तर बढ़ने से नदी के समीप के गांव के लोगों में हड़कंप है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शारदा नदी में शुक्रवार को बनबसा बैराज से सुबह साढ़े नौ बजे 84.68 लाख क्यूसेक, दस बजे 1.85 लाख क्यूसेक, 11 बजे 1.98 लाख क्यूसेक, बारह बजे 215976 क्यूसेक पानी पास हुआ। दिन में कई बार बनबसा बैराज से नदी में पानी पास होने से नदी का जलस्तर बढ़ गया। अचानक नदी का जलस्तर बढ़ने से नदी के समीप के गांव के लोगों मेें हड़कंप मचा हुआ है। जलस्तर बढ़ने पर नदी ने गांव नहरोसा और राहुलनगर के समीप भू कटान भी शुरू किया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed