{"_id":"5143dce50659c734aa69f923928bd94e","slug":"shahjahanpur-delhi-haldwani-the-match-live-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर, दिल्ली व हल्द्वानी ने जीते मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर, दिल्ली व हल्द्वानी ने जीते मैच
पीलीभीत।
Updated Tue, 22 Sep 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीनियर स्वर्गीय अशोक
विज्ञापन
बाजपेई मेमोरियल ऑल इंडिया हॉकी प्रतियोगिता का मंगलवार को आगाज हो गया।
पहले दिन चार मैच खेले गए। इसमें शाहजहांपुर, स्टेडियम, दिल्ली और
हल्द्वानी ने अपने-अपने मैच जीते।
शहर के गांधी स्टेडियम में मंगलवार से शुरू हुई प्रतियोगिता का शुभारंभ एडीएम अजयकांत सैनी, एसएसबी के असिस्टेंट कमांडेंट प्रेम कुमार पासवान और डॉ. उपेंद्र नाथ मिश्रा ने संयुक्त रूप से किया। प्रतियोगिता का पहला मैच ओसीएफ शाहजहांपुर और एसएसबी के बीच खेला गया। इसमें ओसीएफ के खिलाड़ियों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन कर एसएसबी को 4-1 से पराजित कर दिया।
दूसरे मैच में गांधी स्टेडियम की टीम ने हरदोई की टीम को 5-0 से शिकस्त दी। तीसरा मैच पीएनबी दिल्ली और टाउन हाल शाहजहांपुर के बीच हुआ। इसमें पीएनबी ने प्रतिद्वंदी टीम को 2-0 से हरा दिया। चौथे मैच में हल्द्वानी ने डायमंड क्लब पूरनपुर को 3-1 से हराकर मैच जीत लिया।
इस दौरान प्रतियोगिता का संचालन राजेश शुक्ला ने किया। इस मौके पर मुख्य संरक्षक अश्वनी अग्निहोत्री, महावीर सिंह, विनोद मैसी, हाजी अमजद, ओमप्रकाश, हाकी कोच आबिद अली, विमला भारती आदि मौजूद रहे।