फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Shadow of inflation on Chuka Beach, tourists are less liked

Pilibhit News: चूका बीच पर महंगाई का साया, सैलानियों को कम भाया

Fri, 09 Dec 2022 11:52 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 09 Dec 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
Shadow of inflation on Chuka Beach, tourists are less liked
पीटीआर में चूका बीच स्थित शारदा डैम।
बॉटम....
विज्ञापन

फोटो 1, 2
चूका बीच पर महंगाई का साया, सैलानियों को कम भाया
- पिछले पर्यटन सत्र में जहां 20 दिन में पहुंचे थे 1500 सैलानी इस बार अब तक 900 ही पहुंचे
- जीनान सफारी और हटों का किराया बढ़ाए जाने से भी सैलानियों में पैदा हो रही बेरुखी
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। महंगाई के चलते इस बार पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) के पर्यटन सत्र में सैलानियों की आमद घट गई गई है। पिछले सत्र में जहां बीस दिन में 1500 सौ से अधिक सैलानी चूका बीच के भ्रमण पर पहुंचे थे, वहीं इस सत्र में अब तक करीब नौ सौ सैलानियों की ही आमद हो सकी है। शनिवार और रविवार को छोड़कर अन्य दिनों में सन्नाटा देखा जा रहा है। जंगल सफारी के साथ चूका बीच की हटों के रेट बढ़ जाना वजह मानी जा रही है।
पीलीभीत टाइगर रिजर्व का पर्यटन सत्र 15 नवंबर से शुरू हो गया। नए पर्यटन सत्र में सैलानियों को लुभाने के लिए वन निगम की ओर से कोई प्रयास नहीं किए गए। चूका बीच में मात्र मोटरवोट का स्टैंड बनाया गया। इसके अलावा हटों को रंगाई-पुताई कर नया रूप दिया गया। टाइगर रिजर्व प्रशासन की ओर से जंगल सफारी के कुछ संपर्क मार्ग बढ़ाने के साथ सप्त सरोवर को विकसित किया गया। सप्तसरोवर पर वॉच टावर के साथ नाव की व्यवस्था की गई। सैलानियों के खाने-पीने के लिए समिति की ओर से कैंटीन का संचालन भी शुरू कराया गया। सत्र शुरू होने से पहले वन निगम ने हटों के किराए में 15 से 17 सौ रुपये तक का इजाफा कर दिया गया। अब यह किराया 4032 रुपये से बढ़ाकर 7080 रुपये कर दिया गया है। इसके अलावा टाटा जीनान वाहन का भी किराया 3050 से बढ़ाकर 4100 रुपये कर दिया गया है। सत्र शुरू होने के बाद सप्ताह भर तक सैलानियों की संख्या अधिक देखी गई, लेकिन महंगाई के कारण इस बार पर्यटकों की संख्या कम है। पिछले सत्र में बीस दिन के आंकड़े देखे जाएं तो चूका बीच पहुंचने वाले सैलानियों की संख्या करीब 15 सौ रही थी, लेकिन इस बार संख्या 900 के करीब ही पहुंच पाई है। सोशल मीडिया प्लेट फार्म पर लोगों ने महंगाई को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं देना शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

शुरुआत में विदेशी सैलानियों की आमद ने बढ़ाई रौनक
पर्यटन सत्र के दौरान इस बार महंगाई की मार के चलते देसी सैलानियों की आमद जरूर कम हुई, लेकिन सत्र की शुरुआत में विदेशी सैलानियों की आमद ने चूका बीच की रौनक बढ़ाई थी। दस दिन पूर्व जर्मनी के दो सैलानियों के अलावा इंग्लैंड से भी दो सैलानियों ने चूका बीच और जंगल की खूबसूरती को करीब से निहारा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हट, डैम और बाघ का दीदार करने आते हैं पर्यटक
पर्यटन सत्र के दौरान चूका बीच में बना वॉटर ट्री, थारू और बैंबो हट की खूबसूरती सैलानियों को काफी पसंद आती है। सत्र के दौरान शांत वातावरण में चूका बीच की हटों में ठहरना सैलानियों की पसंद है। इसके अलावा शारदा डैम का नजारा और जंगल भ्रमण के दौरान बाघ के दीदार कर सैलानी गद्गद् नजर आते हैं।

फोटो 3
दो शावकों के साथ सैलानियों को घूमते दिखी बाघिन
पीटीआर के पर्यटन सत्र में जंगल घूम रहे सैलानियों को बाघ के भी खूब दीदार हो रहे हैं। बृहस्पतिवार शाम की शिफ्ट में सफारी के दौरान कुछ सैलानियों को दो शावकों के साथ बाघिन का खूबसूरत नजारा देखने को मिला। सैलानियों ने अद्भुत नजारे को अपने कैमरे में कैद करने के साथ वन विभाग को भी शेयर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed