फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Shadow and Farewell Shubhi elected Miss

छाया और शुभी चुनी गईं मिस फेयरवेल

Mon, 06 Jun 2016 11:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Mon, 06 Jun 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
Shadow and Farewell Shubhi elected Miss
फेयरवेल - फोटो : pilibhit, beureu
पुष्प इंस्टीट्यूट ऑफ साइंसेज एंड हायर स्टडीज में हुई फेयरवेल पार्टी में छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। इस मौके पर छाया गंगवार और शुभी अग्रवाल को मिस फेयरवेल चुना गया।
विज्ञापन

इंस्टीट्यूट में सोमवार को गृह विज्ञान संकाय में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंध निदेशक एसपीएस संधू, प्राचार्य मोहम्मद सलीम, उपप्राचार्य गीतिका शुक्ला और राजेंद्र कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। बीएससी गृहविज्ञान की छात्रा डॉली राज ने श्री गणेशा गीत पर नृत्य पेश कर कार्यक्रम का आगाज किया। उदिता ने हाई हील पे नचे, छाया ने यार न मिले, प्रियंका ने प्रेम रतन धन पायो, शिवानी ने नाचूं बिन पायल गीत पर डांस कर वाहवाही लूटी। एमएससी प्रथम वऔर बीएससी तृतीय वर्ष की छात्राओं ने रैंप पर कैटवॉक कर सभी को हतप्रभ कर दिया। इसके अलावा सविता ने आजा नच ले, श्वेता ने कमली कमली गीत पर डांस कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। द्वितीय वर्ष की छात्राओं ने फाइनल इयर की छात्राओं को टाइटिल कार्ड दिए। मिस फेयरवेल एमएससी की छात्रा शुभी अग्रवाल और बीएससी की छाया गंगवार चुनी गईं, जबकि आरती मौर्य और शुभी राठौर रनरअप रहीं। संचालन ज्योति और अंतमा ने किया। निर्णायक मंडल में अलका सिंह, रेनू अग्रवाल, मेघा क्षेत्री शामिल रहीं। इस मौके पर हरेंद्र सिंह रावत, पूजा सक्सेना, डॉ. निर्मल कौर, विनीता, मोहिनी गुप्ता, नेहा कमर, छाया गंगवार, ईशा महेंदू्, भावना कटियार, मेघा पटेल, गरिमा गंगवार, स्वाति गंगवार, सुप्रिया अग्रवाल, आस्था अग्रवाल, सुरेश चंद्र, अश्वनी गंगवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed