{"_id":"6154b4528ebc3e9fb4149f53","slug":"seven-samples-sent-for-elisa-test-dengue-confirmed-in-four-pilibhit-news-bly4613018107","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलाइजा जांच के लिए भेजे गए सात सैंपल, चार में डेंगू की पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलाइजा जांच के लिए भेजे गए सात सैंपल, चार में डेंगू की पुष्टि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। तीन दिन पहले एनएस-1 कार्ड से डेंगू पॉजिटिव मिले मरीजों में पुष्टि करने के लिए सात सैंपल एलाइजा जांच के लिए लखनऊ भेजे गए थे। बुधवार को आई जांच रिपोर्ट में चार लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट आने के बाद टीम ने सभी मरीजों से संपर्क करने के बाद उनके घरों और मोहल्लों में दवा का छिड़काव कराया। साथ ही संदिग्ध लोगों की डेंगू और मलेरिया की जांच की। लेकिन कोई भी केस नहीं निकला। फिलहाल पॉजिटिव मिले सभी मरीज स्वस्थ हैं। जिले में अब डेंगू की संख्या 23 और मलेरिया के केस 35 हो गए हैं।
बुधवार को केजीएमयू से आई जांच रिपोर्ट में जिला अस्पताल कैंपस में रहने वाला एक 24 वर्षीय युवक, शहर के कांशीराम ईदगाह कॉलोनी निवासी 28 वर्षीय युवक, मोहल्ला शेर मोहम्मद निवासी 25 वर्षीय युवक और अमरिया के भैरुआ कॉलोनी निवासी 12 साल का बालक पॉजिटिव मिला है। सभी सोमवार को विभिन्न अस्पतालों में एनएस-1 कार्ड से हुई जांच में पॉजिटिव आए थे। जबकि 12 साल के बालक निजी अस्पताल में भर्ती था। जोकि वह स्वस्थ है। इसमें कांशीराम कॉलोनी वाला युवक लखीमपुर जिले में कहीं काम करता था। वह पिछले सप्ताह ही लौटा था। तभी से उसकी तबीयत खराब चल रही थी। इधर मोहल्ला शेर मोहम्मद में पॉजिटिव मिले युवक का बड़ा भाई दस दिन पहले डेंगू पॉजिटिव आया था। इसके बाद वह पॉजिटिव आया है। टीम ने घर जाकर पड़ताल की तो सफाई मिली। जहां डेंगू का लार्वा नहीं मिला। दोनों भाई मंडी समिति में काम करते हैं, इसलिए उनके वहां से ही पॉजिटिव होने के कयास लगाए जा रहे हैं। मलेरिया विभाग के मुताबिक मंडी समिति वर्तमान में मच्छरों का प्रजनन केंद्र बना हुआ है। यह एरिया संवेदनशील श्रेणी में आता है। अगर फॉगिंग और छिड़काव नहीं कराया तो स्थिति बिगड़ सकती है। सहायक मलेरिया अधिकारी राजीव मौर्या ने बताया कि सभी मरीज स्वस्थ हैं। दवा का छिड़काव कराया गया है। अब डेंगू के केस 23 हो गए हैं।
जिला अस्पताल कैंपस में पांच मकान में मिला लार्वा
जिला अस्पताल कैंपस में डेंगू का केस मिलने के बाद मलेरिया विभाग के सुपरवाइजर अमरनाथ रस्तोगी के नेतृत्व में बुधवार को कैंपस में 20 मकानों का सर्वे किया गया। जहां पांच मकानों में डेंगू का लार्वा पनपता पाया गया। टीम ने वहां पर दवा का छिड़काव कर उसे नष्ट कराया। साथ ही चेतावनी दी कि अगर दोबारा ऐसा तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। फिर कैंपस की नालियों और मकान में दवा का छिड़काव कराया।
विज्ञापन
194 लोगों की मलेरिया और डेंगू की 26 की हुई जांच
- मलेरिया की रोकथाम के लिए बुधवार को टीम ने शहर के बुजकसवान, न्यूरिया के गांव टंडोला, ललौरीखेड़ा के गांव पौटा कला, बीसलपुर के गांव चटिया सेवाराम, अमरिया के गांव भूड़ा केमोर में कैंप लगाया गया। जहां टीम ने संदिग्धों की मलेरिया और डेंगू की एनएस-1 कार्ड से जांच की। कैंप में कुल 194 लोगों की मलेरिया और 26 लोगों की डेंगू की जांच कराई गई। गनीमत रही कोई भी पॉजिटिव नहीं मिला।