{"_id":"662aa92cfc4406e4df0574c4","slug":"seven-injured-in-seven-accidents-in-24-hours-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-115280-2024-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: 24 घंटों में हुए सात हादसों में सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: 24 घंटों में हुए सात हादसों में सात घायल
विज्ञापन
छुट्टा पशु को बचाने की कोशिश में बाइक से गिरकर घायल हुआ युवक
संवाद न्यूज एजेंसी
बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बीते 24 घंटों में अलग-अलग स्थानों पर हुए सात हादसों में सात लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया।
आगरा निवासी शेखर तोमर ने बताया कि वह एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। कंपनी के काम से बुधवार की शाम बरेली से बाइक से बीसलपुर आ रहा था। रास्ते में मंडरा सुमन मोड़ पर अचानक सामने आए छुट्टा पशु को बचाने की कोशिश में वह बाइक से गिरकर घायल हो गए। शेखर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दूसरी घटना में मोहल्ला दुर्गा प्रसाद निवासी हिमांशु बुधवार की देर शाम चीनी मिल की ओर से बाइक से घर आ रहे थे। ईदगाह चौराहे पर सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गए। कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी प्रेमपाल बुधवार की शाम बाइक से गांव जा रहे थे। भोगापुर मोड़ पर पीछे से आई बाइक की चपेट में आकर वह घायल हो गए।
इसी प्रकार चौसरा के पूर्व प्रधान लोकेश गंगवार बुधवार को देर रात नगर से गांव को जा रहे थे। गांव में सरकारी स्कूल के पास अचानक सामने आए साइकिल सवार को बचाने की कोशिश में वह बाइक से गिरकर घायल हो गए। थाना बिलसंडा क्षेत्र के गांव करनैया निवासी सुधांशु बृहस्पतिवार की सुबह मानपुर मोड पर राहगीर को बचाने के प्रयास में घायल हो गए तो थाना बरखेड़ा क्षेत्र के गांव बर्रामऊ निवासी हर्षित भी हादसे का शिकार हुए।
विज्ञापन
वह कासिमपुर मोड़ पर वह पीछे से आए तेज रफ्तार टेंपो की चपेट में आकर घायल हो गए। थाना बरखेड़ा के गांव मुड़िया हुलास निवासी अमित कुमार भी बाइक से गिरकर घायल हो गए।