{"_id":"65f5d610c9b2271e1e0ec56e","slug":"seven-crore-development-coconuts-burst-before-the-code-of-conduct-was-imposed-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-113486-2024-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: आचार संहिता लगने से पहले फूटे सात करोड़ के विकास के नारियल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: आचार संहिता लगने से पहले फूटे सात करोड़ के विकास के नारियल
विज्ञापन
धार्मिक स्थल पर कायोZ का शुभारंभ करते विघायक पुत्र ऋतुराज पासवान । स्रोत - ग्रामीण
पीलीभीत। जिले में आचार संहिता लागू होने से कुछ पहले घंटे तक विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ। इनमें करीब सात करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले तटबंध, मार्ग और मंदिर का जीर्णोद्धार शामिल है।
बीते एक सप्ताह में जिले की सभी विधानसभाओं में कई परियोजनाओं का लोकार्पण हुआ है। कुछ पर काम भी शुरू करा दिया गया है। क्षेत्र पंचायत के कामों का लोकार्पण-शिलान्यास किया गया है। पूरनपुर के चंदिया हजारा में परकोपाइन काम, चैनेलाइजेशन समेत कुछ अन्य बड़ी परियोजनाओं पर भी काम शुरू हुआ।
मां गूंगा देवी मंदिर का 94.94 लाख से होगा जीर्णोद्धार
पूरनपुर। माती स्थित मां गूंगा देवी मंदिर का जीर्णोद्धार कराया जाएगा। शासन ने इसके लिए 94.94 लाख रुपये का बजट जारी किया है। शनिवार को मंदिर के कार्यों का शिलान्यास पूरनपुर विधायक के पुत्र ऋतुराज पासवान ने किया। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के मंडल महामंत्री नवीन सिंह, किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अनूप सिंह, शक्ति केंद्र संयोजक रामराखन शर्मा, मंदिर सचिन गिरी, विष्णु प्रताप सिंह, जितेंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह व ओमेंद्र आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
6.80 करोड़ की तीन परियोजनाओं का शिलान्यास
बीसलपुर। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने से कुछ घंटे पहले भाजपा विधायक विवेक वर्मा ने करीब 6.80 करोड़ रुपये की तीन परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इनमें गांव राजूपुर कुंडरी और गांव ललौर-गुजरानपुर के पास दो-दो करोड़ रुपये से बनने वाले तटबंध शामिल हैं। गांव कंधरापुर के पास 2.80 करोड़ की लागत से स्वीकृत तटबंध का शिलान्यास भी किया। विधायक तीनों स्थानों पर हुए भूमि पूजन कार्यक्रमों में शामिल हुए। बाढ़ खंड के सहायक अभियंता अमित सिंह और शैलेंद्र कुमार के अलावा काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद