फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Service road was not constructed, drain was left half constructed

Pilibhit News: सर्विस रोड बनी नहीं, आधा बनाकर छोड़ दिया नाला

Sun, 07 Jul 2024 03:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
Service road was not constructed, drain was left half constructed
पीलीभीत। असम हाईवे पर चल रहे फ्लाईओवर के निर्माण से दुकानदारों के सामने रोजी-रोटी की समस्या आ गई है। इसको लेकर दुकानदारों ने डीएम के सामने समस्या को रखा। कहा कि कार्यदायी संस्था ने अब तक सर्विस रोड नहीं बनाई है। साथ ही नाला भी आधा अधूरा बनाकर छोड़ दिया है। ऐसे में हादसे की आशंंका बनी हुई है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह को दिए गए मांग पत्र में कहा गया है दुकानदार पकड़िया नौगवां के रहने वाले हैं। उनकी दुकानों के सामने डेढ़ साल से फ्लाईओवर का निर्माण चल रहा है। दुकानों के सामने नाला आधा-अधूरा बनाकर खुला छोड़ दिया गया है। जिससे बदबू आती है। कई बार समस्या को लेकर प्रोजेक्ट मैनेजर से शिकायत भी की गई लेकिन इसके बाद भी अब तक ध्यान नहीं दिया गया।
विज्ञापन

दुकानों के सामने एक साइड सर्विस रोड भी नहीं दी गई है। जिससे दुकानदारों के सामने रोजी-रोटी की समस्या पैदा हो गई है। आरोप है कि निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। दुकानदारों ने ठेकेदार की मनमानी को लेकर उसके विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा कुछ दुकानदारों ने पीलीभीत -बीसलपुर मार्ग पर डिवाइडर का निर्माण गलत तरीके से होने की शिकायत की है। कहा है कि डिवाइडर बन जाने से उन लोगों को आवाजाही में काफी परेशानी हो रही है। रात के समय लोगों का निकालना दूभर हो रहा है। वहीं स्कूल जाते समय छोटे बच्चों के सामने हादसे की आशंका भी बनी रहती है।

ज्ञापन देने वालों में नीरज मिश्रा, शिव स्वरूप मिश्रा, अखिलेश गंगवार, नितिन चौहान, महेंद्र सक्सेना, राखी सक्सेना, लीलाधर, रामकुमार सहित तमाम लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed