फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Service of DGM of Ayushman Yojana terminated due to irregularities

Pilibhit News: गड़बड़ी पर आयुष्मान योजना के डीजीएम की सेवा समाप्त

Wed, 21 Jan 2026 01:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Service of DGM of Ayushman Yojana terminated due to irregularities
पीलीभीत। आयुष्मान योजना के डीजीएम पद पर कार्यरत अरुण कुमार मौर्य पर आखिरकार विभाग की कार्रवाई का चाबुक चल ही गया। नौकरी लगवाने और प्लॉट आदि की खरीद-फरोख्त के नाम पर लोगों से रुपये ठगने की शिकायतों पर सीएमओ ने मंगलवार को डीजीएम की सेवाएं समाप्त कर दीं। यह कार्रवाई डीएम की अनुमति के बाद की गई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग में आयुष्मान डीजीएम के पद पर तैनात अरुण कुमार मौर्य पर नौकरी लगवाने के नाम पर 70 हजार रुपये ठगने का आरोप लगा था। प्लाॅट दिलवाने व अन्य तरह से लाखों रुपये ठगने का आरोप भी लगा था। उच्च अधिकारियों से इसकी शिकायत की गई थी। बताया जा रहा है कि विभागीय पूछताछ में कर्मचारी ने भी रुपये लेने की बात स्वीकारी थी। वहीं, सीएमओ डॉ. आलोक कुमार ने विभागीय छवि धूमिल करने के मामले में कर्मचारी पर कार्रवाई के संबंध में डीजीसी अपराध से विधिक राय मांगी थी। सोमवार को डीजीसी से विधिक राय मिलने पर सीएमओ ने डीएम ज्ञानेंद्र सिंह को पत्रावली भेजकर अरुण मौर्य की सेवा समाप्ति की अनुमति मांगी। मंगलवार को अनुमति मिलने के बाद सीएमओ ने यह कार्रवाई की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed