{"_id":"65f43b376ec9c3b270091cb7","slug":"server-down-for-five-hours-on-the-first-day-of-ration-distribution-in-pilibhit-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"निशुल्क राशन वितरण: पीलीभीत जिले में पहले दिन ही पांच घंटे ठप रहा सर्वर, कार्डधारक परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निशुल्क राशन वितरण: पीलीभीत जिले में पहले दिन ही पांच घंटे ठप रहा सर्वर, कार्डधारक परेशान
Fri, 15 Mar 2024 05:45 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 15 Mar 2024 05:45 PM IST
सार
पीलीभीत जिले में शुक्रवार से राशन का वितरण शुरू किया गया है। इस बार राशन नई मशीनों से ही बांटने के आदेश थे, लेकिन पहले दिन ही सर्वर दगा दे गया।
विज्ञापन
राशन की दुकान पर मशीन नहीं चलने से परेशान हुए लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पीलीभीत जिले में राशन वितरण के लिए शासन ने ई-वेइंग मशीन भेजी है। सभी दुकानदारों को इसके संचालन का प्रशिक्षण भी दिया गया है। शुक्रवार को जब वितरण शुरू हुआ तो सर्वर दगा दे गया। सर्वर न चलने से कार्डधारकों को करीब पांच घंटे तक परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन
शुक्रवार से राशन का वितरण पूरे जिले में शुरू किया गया है। इस बार राशन नई मशीनों से ही बांटने के आदेश थे। सुबह से ही काफी कार्डधारक अपने-अपने कोटे की दुकानों पर पहुंच गए। कार्ड जमा कर अपनी बारी का इंतजार करने लगे। जब वितरण के लिए मशीन चालू की गई तो सर्वर धोखा दे गया। कई बार प्रयास के बाद भी काम शुरू नहीं हो सका।
विज्ञापन
कार्डधारक कई घंटे तक दुकान राशन लेने के लिए दुकान पर बैठे रहे। इसके बाद किसी तरह चला भी लेकिन असवुधिाएं हाबी रही। कई लोग इंतजार करने के बाद घर वापस लौट गए। दुकानदारों का कहना था कि नई मशीन से काम नहीं हो पा रहा। कार्ड धारकों को समझाने के प्रयास में नोकझोंक होती रही।
विज्ञापन