फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Sent to Dubai on tourist visa for job, duped of Rs 2.20 lakh

Pilibhit News: नौकरी के लिए टूरिस्ट वीजा पर भेजा दुबई, ठगे 2.20 लाख रुपये

Tue, 21 Jan 2025 11:47 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 21 Jan 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Sent to Dubai on tourist visa for job, duped of Rs 2.20 lakh
पूरनपुर। विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर नगर के मोहल्ला साहूकारा निवासी आरोपी ने सुनगढ़ी थाना के नौगवां पकड़िया निवासी आबिद से 2.20 लाख रुपये ठग लिए। इसके बाद युवक को टूरिस्ट वीजा पर दुबई भेज दिया।
विज्ञापन

नौकरी के लिए सही वीजा न होने पर दुबई में आबिद से दो महीने काम कराने के बाद कंपनी ने बाहर निकाल दिया गया। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

मोहम्मद आबिद ने बताया कि पूरनपुर के मोहल्ला साहूकारा निवासी रिजवान का उसके गांव आना-जाना था। उसने विदेश भेजकर नौकरी दिलाने का झांसा दिया। दुबई भेजने के नाम पर 2.20 लाख रुपये लेने की बात तय हुई। बाद में आरोपी रिजवान कुवैत चला गया। उसने एक नवंबर 2023 को रिजवान को 50 हजार रुपये फोन पे किए। इसके बाद उसे 11 नवंबर को लखनऊ से दुबई भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुबई पहुंचने पर उसने 20 हजार रुपये और रिजवान के खाते में ट्रांसफर कराए। शेष डेढ़ लाख रुपये दुबई में काम मिलने और रिजवान के कुवैत से भारत आने पर देना तय हुआ। आरोप है कि उसे धोखाधड़ी कर 45 दिन के टूरिस्ट वीजा पर दुबई भेजा गया।
वहां नौकरी मिली पर समझौते के मुताबिक उसे वेतन नहीं दिया गया। दुबई में डेढ़ महीने काम करने के बाद रिजवान ने वीजा पक्का कराने का झांसा दिया और बकाया डेढ़ लाख रुपये देने के लिए कहा।
आबिद ने बताया कि उसके पिता मोहम्मद शाकिर ने अपने डनलपों को गिरवी रखकर डेढ़ लाख रुपये रिजवान को दिए।
दो महीने दुबई में काम करने के बाद कंपनी संचालक ने उसे दो महीने की तनख्वाह देकर कंपनी से निकाल दिया। कई दिन तक दुबई में उसे भूखा रहना पड़ा। पक्का वीजा न मिलने पर 12 जून 2024 को लौट आया।

मांगने पर भी रिजवान ने रुपये वापस नहीं किए। पुलिस से शिकायत करने पर उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। कोतवाल नरेश कुमार त्यागी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मोहम्मद आबिद की ओर से रिजवान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed