फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   MAN Sent his wife to Canada after spending 25 lakhs she didnt even talk after leaving Pilibhit

UP: 25 लाख खर्च कर पत्नी को कनाडा भेजा, जाने के बाद भूल गई वो, पति का छलका दर्द, बोला- उसने बात तक नहीं की

Wed, 23 Aug 2023 02:36 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 23 Aug 2023 02:36 PM IST
सार

पीलीभीत से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि उसने पत्नी को 25 लाख रुपये खर्च करके नौकरी के लिए कनाडा भेजा। वहां जाकर पत्नी बदल गई। उसने बात तक नहीं की। शिकायत करने पर ससुराल वालों ने पति और उसके पिता से मारपीट की।

विज्ञापन
MAN Sent his wife to Canada after spending 25 lakhs she didnt even talk after leaving Pilibhit
विदेश जाकर भूल गई पत्नी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विदेश में नौकरी करने की जिद पर अड़ी युवती को 25 लाख रुपये खर्च कर पति ने कनाडा भेजा। कनाडा जाते समय उसने पति से वादा किया कि वह वहां पहुंचकर उसे भी जल्द ही बुला लेगी, लेकिन कनाडा पहुंचने के बाद उसने पति से बात तक नहीं की। 
विज्ञापन


शिकायत करने पर ससुराल वालों ने पति और उसके पिता से मारपीट की। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने युवक की पत्नी व उसके मायके वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गांव शेरपुर मकरंदपुर निवासी गुरपिंदर सिंह ने बताया कि शादी के बाद पत्नी संदीप कौर विदेश जाकर नौकरी करना चाहती थी। 
विज्ञापन


पत्नी के जिद करने पर उसने 25 लाख रुपये खर्च कर उसे कनाड़ा भेज दिया। कनाडा जाते समय संदीप कौर ने जल्द ही पति को भी कनाडा बुला लेने का वादा किया। मगर विदेश जाने के बाद उसने पति से बात तक नहीं की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि 20 अप्रैल को ससुर जसपाल, साले लवप्रीत सिंह, जसनदीप सिंह ने एक अन्य के साथ गुरपिंदर के घर में घुसकर गालीगलौज की। विरोध करने पर पिटाई की और घर में तोड़फोड़ की। 
 

गुरपिंदर के बुजुर्ग पिता कुलदीप सिंह के बीच-बचाव करने पर उनसे भी धक्का मुक्की की गई। सदमे में कुलदीप की हालत खराब हो गई। इलाज के लिए उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। पिता के घर लौटने के बाद छह जून को कोतवाली में शिकायत की। 

 

पुलिस ने जांच के नाम पर मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया। कोतवाल आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि एसपी के आदेश पर गुरपिंदर सिंह की ओर से उसकी पत्नी बिलसंडा थाना के गांव ढकिया जगतपुर निवासी संदीप कौर, ससुर जसपाल सिंह, लवप्रीत सिंह, जसनदीप सिंह और एक अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed