{"_id":"64cbf24f816483ca2c0322a4","slug":"self-help-group-disappeared-after-picking-up-nutrition-price-will-be-recovered-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-2095-2023-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पोषाहार उठाकर गायब हो गया स्वयं सहायता समूह, वसूली जाएगी कीमत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पोषाहार उठाकर गायब हो गया स्वयं सहायता समूह, वसूली जाएगी कीमत
Fri, 04 Aug 2023 12:00 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 04 Aug 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। बिलसंडा क्षेत्र के गांव रौतापुर मलिका में महालक्ष्मी स्वयं सहायता समूह की ओर से जुलाई माह का पोषाहार उठाया गया, लेकिन आंगनबाड़ी केंद्र पर नहीं पहुंचाया गया। अब पोषाहार के 29,275 रुपये की वसूली के लिए पुष्टाहार विभाग ने ग्रामीण आजीविका मिशन को पत्र भेजा है।
तहसील स्तर पर बाल विकास परियोजना कार्यालय से पोषाहार उठाकर आंगनबाडी केंद्रों पर पहुंचाने का काम स्वयं सहायता समूहों को दिया गया है। उनके स्तर से ही आहार पहुंचाया जाता है। बिलसंडा क्षेत्र के गांव रौतापुर मलिका के लिए परियोजना कार्यालय से जुलाई का पोषाहार महालक्ष्मी स्वयं सहायता समूह ने उठाया था, लेकिन उसे आंगनबाड़ी केंद्र पर नहीं पहुंचाया।
पोषाहार आंगनबाड़ी केंद्र पर नहीं पहुंचा तो इसकी सूचना जिला कार्यक्रम अधिकारी को दी गई। दो बार समूह को नोटिस जारी कर पोषाहार लौटाने के लिए कहा गया, लेकिन समूह ने कोई ध्यान नहीं दिया। समूह की ओर से कोई जवाब न मिलने पर जिला कार्यक्रम अधिकारी ने पोषाहार की कीमत का आकलन कराया। यह 29,275 रुपये का पाया गया। धनराशि की वसूली के लिए जिला कार्यक्रम कार्यालय से नोटिस ग्रामीण आजीविका मिशन को भेजा गया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी अरविंद कुमार ने बताया आजीविका मिशन की ओर से पोषाहार की कीमत की वसूली की जाएगी।