फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Selection of TLM of four teachers from Marauri for state level.

Pilibhit News: राज्य स्तर के लिए मरौरी से चार शिक्षकों के टीएलएम का चयन

Sat, 10 Feb 2024 01:35 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 10 Feb 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
Selection of TLM of four teachers from Marauri for state level.
पीलीभीत। महानिदेशक स्कूल शिक्षा के निर्देश पर राज्य-स्तरीय इनोवेटिव टीचिंग लर्निंग मैटेरियल (टीएलएम) बैंक के लिए विकासखंड मरौरी के चार शिक्षकों के टीएलएम का चयन किया गया।
विज्ञापन

विगत दिनों जिले भर के शिक्षकों से विभिन्न विषयों पर आधारित टीएलएम बनाने को कहा गया था। तैयार किए गए टीएलएम में से 20 टीएलएम का चयन जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) पर किया गया। इनमें विकासखंड मरौरी से प्राथमिक विद्यालय रमपुरिया सिरसा से मुजीब उल हसन, प्राथमिक विद्यालय मोहनपुर से धीरज कुमार, प्राथमिक विद्यालय नावकूंड से निशात कौसर व प्राथमिक विद्यालय संडा गौंटिया से सरिता के टीएलएम का चयन किया गया है। बता दें कि महानिदेशक स्कूल शिक्षा के निर्देश पर राज्य स्तरीय इनोवेटिव टीचिंग लर्निंग मैटेरियल बैंक का गठन किया जा रहा है। डायट से चयनित टीएलएम को राज्य स्तरीय टीएलएम बैंक में संग्रहीत किया जाएगा।
विज्ञापन

मरौरी विकासखंड के चार शिक्षकों के टीएलम चयनित होने पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह व मरौरी के खंड शिक्षा अधिकारी शिवशंकर मौर्य ने प्रसन्न्ता व्यक्त की है। उन्होंने कहाकि इससे शिक्षा की गुणवत्ता में और सुधार आएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed