{"_id":"62265d07da490a5aa913627d","slug":"seeing-the-tiger-on-the-road-in-deoria-the-car-riders-lost-their-sweat-pilibhit-news-bly477603427","type":"story","status":"publish","title_hn":"दियोरिया में सड़क पर बाघ देखकर कार सवार राजस्वकर्मियों के छूटे पसीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दियोरिया में सड़क पर बाघ देखकर कार सवार राजस्वकर्मियों के छूटे पसीने
विज्ञापन
बीसलपुर। दियोरिया के जंगल में सोमवार को सुबह सड़क पर बाघ देखकर कार सवार राजस्व कर्मियों के पसीने छूट गए। जानकारी मिलते ही वन विभाग के अधिकारियों ने जंगल रोड का आवागमन बंद करा दिया। सतर्कता बढ़ाई लेकिन फिर बाघ नजर नहीं आया।
पूरनपुर निवासी हरीराम ने बताया कि वह बीसलपुर तहसील कार्यालय में सहायक राजस्व लेखाकार के पद पर तैनात है। वह सोमवार को सुबह लगभग नौ बजे कार द्वारा पूरनपुर से बीसलपुर के लिए रवाना हुए। कार में बीसलपुर में तैनात तीन और राजस्व कर्मी भी थे। उनकी कार 9.30 बजे दियोरिया के जंगल पहुंची । रास्ते में वन विभाग के टॉवर के पास सामने रोड पर कोई जानवर दिखा।
पहले तो यह लोग समझे कि नील गाय है लेकिन जब करीब पहुंचे तो पता चला कि बाघ है। सामने बाघ को देखकर राजस्व कर्मियों के पसीने छूट गए। चालक ने कार को पीछे करने का प्रयास किया लेकिन पीछे से ट्रक आ रहा था। रोड सिंगल होने के कारण चालक कार को पीछे नहीं मोड़ पाया और तीव्र गति में हार्न बजाने लगा। हार्न सुनकर बाघ दक्षिण की ओर जंगल में चला गया। बाघ रोड पर उत्तर की ओर से आया था।
विज्ञापन
इस बीच एक राजस्व कर्मी ने बाघ का वीडियो बनाने का प्रयास किया, तब तक बाघ जंगल में चला गया। उसके बाद चालक काफी तेजी से कार दियोरिया की ओर भगा लाया। कार सवार लोगों ने दियोरिया के किनारे जंगल के छोर पर स्थित बैरियर पर तैनात वन कर्मी को जंगल में बाघ होने की जानकारी दी और वे लोग बीसलपुर चले आए।
बैरियर कर्मी ने उसी समय फोन पर विभागीय उच्चाधिकारियों को बताया। अनुमति मिलने पर जंगल के दोनों छोरों पर स्थित बैरियरों के कर्मचारियों ने जंगल रोड पर यातायात बंद करा दिया। जंगल रोड पर यातायात बंद हो जाने से यात्रियों को जराकोठी घूमकर जाना पड़ा।