{"_id":"67193e12877db7edcc0e5b68","slug":"seeing-himself-trapped-the-headmaster-went-on-leave-the-investigation-stopped-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-124470-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: खुद को फंसता देख अवकाश पर गए प्रधानाध्यापक, जांच रुकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: खुद को फंसता देख अवकाश पर गए प्रधानाध्यापक, जांच रुकी
विज्ञापन
बीसलपुर। मिड डे मील योजना में गड़बड़ी की शिकायत पर जांच के दायरे में आए प्रधानाध्यापक लंबे अवकाश पर चले गए हैं, जिससे जांच फिलहाल रुक गई है।
सकुटिया जसकरनापुर की प्रधान लड़ैती देवी ने पिछले माह डीएम संजय कुमार सिंह को शिकायती पत्र देकर अपनी ग्राम पंचायत के गांव नीवाडांडी स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर मिड डे मील योजना में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी करने का आरोप लगाया था। डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बीएसए डॉ. अमित कुमार सिंह को मामले की जांच सौंपी थी।
बीएसए ने यहां के खंड शिक्षाधिकारी डॉ. हर्षित शर्मा को मामले की जांच करने के लिए अधिकृत किया था। खंड शिक्षाधिकारी ने जांच करने के क्रम में शिकायतकर्ता और आरोपी प्रधानाध्यापक को अपने कार्यालय आकर बयान देने को कहा था। बताया जाता है कि शिकायतकर्ता ने तो खंड शिक्षाधिकारी के कार्यालय में पहुंचकर अपने बयान दर्ज करा दिए, लेकिन आरोपी प्रधानाध्यापक बयान दर्ज कराने के बजाए लंबे अवकाश पर चले गए। इस कारण जांच फिलहाल रुक गई है। चर्चा है कि प्रधानाध्यापक जांच में फंसने के डर से लंबे अवकाश पर गए हैं।
खंड शिक्षाधिकारी ने बताया कि अवकाश से लौटने के बाद ही अब प्रधानाध्यापक के बयान दर्ज किए जाएंगे और जांच रिपोर्ट बीएसए के माध्यम से डीएम को भेजी दी जाएगी।