फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   See visited booths infrastructure

बूथों का भ्रमण कर आधारभूत सुविधाएं देखें

Wed, 05 Oct 2016 11:37 PM IST
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 05 Oct 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
 प्रशासन ने चुनाव तैयारियों के तहत सेक्टर मजिस्ट्रेट को प्रशिक्षण दिया गया। डीएम ने बूथों पर भ्रमण कर मतदाता पुनरीक्षण के विशेष अभियान को सफल बनाने एवं बूथों का निरीक्षण कर आधारभूत सुविधाओं की रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव एवं इससे पूर्व मतदाता पुनरीक्षण कार्य के लिए प्रशासन ने पिछले दिनों 112 सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। बुधवार को गांधी सभागार में डीएम की अध्यक्षता में सभी को प्रशिक्षण दिया गया। एडीएम अजयकांत सैनी ने कहा कि आठ और नौ अक्तूबर को जिले में मतदाता पुनरीक्षण का विशेष अभियान चलाया जाना है। इसके लिए दोनों दिन सभी बूथों पर बीएलओ मतदाता पुनरीक्षण की सामग्री सहित उपलब्ध रहेंगे। सेक्टर मजिस्ट्रेट को प्रत्येक बूथ का निरीक्षण कर प्राप्त फार्म, मतदाताओं की शिकायतें आदि के बारे में जानकारी लेनी है। डीएम मासूम अली सरवर ने कहा कि बूथों का भ्रमण कर सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट उनका निरीक्षण कर आधारभूत सुविधाओं जैसे पानी, बिजली, शौचालय, बूथ तक आने-जाने के मार्ग, बूथ पर कमरों की संख्या आदि की रिपोर्ट तैयार कर चुनाव कार्यालय में उपलब्ध कराएं ताकि कमियों को समय से दूर कराया जा सके। प्रशिक्षण में सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं चुनाव कार्यालय का स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन


अनुपस्थिति पर होगी कार्रवाई
प्रशिक्षण में 112 में से 25 सेक्टर मजिस्ट्रेट अनुपस्थित रहे। प्रशिक्षण के दौरान इसकी जानकारी होने डीएम ने नाराजगी व्यक्त की और बिना अनुमति अनुपस्थित रहने वालों पर कार्रवाई के निर्देश एडीएम को दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed