फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Secretary's salary cut after deficiencies found in cow shelter

Pilibhit News: गोआश्रय स्थल में कमियां मिलने पर सचिव का वेतन काटा

Mon, 25 Nov 2024 02:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
Secretary's salary cut after deficiencies found in cow shelter
बरखेड़ा में कान्हा गौशाला में निरीक्षण करते डीएम संजय कुमार सिंह।संवाद
बरखेड़ा। डीएम संजय कुमार सिंह ने रविवार को बरखेड़ा स्थित कान्हा और कितनापुर गोआश्रय स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान कितनापुर गोआश्रय स्थल में पानी की मोटर खराब मिलने पर नाराजगी जताई। अन्य कमियां मिलने पर सचिव का वेतन कटाने के साथ प्रधान को नोटिस देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान डीएम को कान्हा गोआश्रय स्थल में क्षमता से अधिक गोवंश मिले। गोआश्रय स्थल की क्षमता 80 की है, लेकिन यहां 185 गोवंश संरक्षित किए जा रहे थे। डीएम ने गोवंशों की जानकारी लेने के साथ ही गोआश्रय स्थल का रजिस्टर व चारा संबंधी जानकारी लेकर जरूरी निर्देश दिए।
विज्ञापन

प्रभारी देवकी नंदन ने बताया कि हरा चारा व भूसा गोवंशों को दिन में तीन बार दिया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान पशु चिकित्साधिकारी भी मौजूद रहे।
इसके अलावा कितनापुर गोआश्रय स्थल में पानी की मोटर खराब मिलने पर नाराजगी व्यक्त की और मोटर को तत्काल ठीक करने के निर्देश दिए। अन्य कमियों मिलने पर पंचायत सचिव का वेतन रोकने के साथ ग्राम प्रधान को नोटिस देने के निर्देश दिए। डीएम ने सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed