फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Secretary suspended for negligence in plantation

Pilibhit News: पौधरोपण में लापरवाही पर गिरी गाज, सचिव को किया निलंबित

Fri, 02 Aug 2024 04:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 02 Aug 2024 04:01 AM IST
विज्ञापन
Secretary suspended for negligence in plantation
पीलीभीत। पौधरोपण में लापरवाही बरतने वाले सचिव को जिला पंचायती राज अधिकारी ने निलंबित कर दिया है। जुलाई माह में हुए पौधरोपण को लेकर मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने ललौरीखेड़ा ब्लॉक के गांव सैजना का निरीक्षण किया था। इसमें सचिव की लापरवाही सामने आई थी। मंडलायुक्त ने इस पर कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

शासन के आदेश पर 20 जुलाई को वृहद पौधरोपण अभियान चलाया गया। अभियान के तहत मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने ललौरीखेड़ा ब्लॉक के गांव सैजना का औचक निरीक्षण किया। यहां पौधरोपण के दौरान सचिव मौजूद नहीं मिले। यही नहीं पौधरोपण को लेकर कोई व्यवस्था भी नहीं की गई थी।
विज्ञापन

इसपर मंडलायुक्त ने डीएम को सचिव के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। बृहस्पतिवार को डीमए ने सचिव के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीपीआरओ को निर्देश दिए। डीएम के निर्देश पर जिला पंचायती राज अधिकारी ने सचिव अमित कुमार श्रीवास्तव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिव को पौधारोपण में पदीय दायित्व का निर्वहन न करने, शासकीय कार्य में रुचि न लेने एवं उच्चाधिकारियों के आदेशों को न मानने का दोषी पाया गया है। जिला पंचायतीराज अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि सचिव को निलंबित करते हुए अमरिया खंड विकास अधिकारी को जांच सौंपी गई है। सचिव को ब्लॉक मुख्यालय से संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed