{"_id":"6aa1b0586e732196b70a5528","slug":"second-swine-flu-patient-found-pilibhit-news-c-121-1-bdn1036-168449-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: स्वाइन फ्लू का दूसरा मरीज मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: स्वाइन फ्लू का दूसरा मरीज मिला
Thu, 10 Sep 2026 12:45 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 10 Sep 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
बिलसंडा में मिला स्वाइन फ्लू का दूसरा मरीज
पीलीभीत। जिले में स्वाइन फ्लू (एच1एन1) का दूसरा मामला सामने आने से स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई। बिलसंडा क्षेत्र के गांव घुघौरा निवासी 76 वर्षीय मान खान बरेली के रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज में हुई जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं। हालांकि उनकी हालत फिलहाल ठीक बताई जा रही है और चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा है।
स्वाइन फ्लू की पुष्टि होने की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग ने गांव में निगरानी बढ़ा दी है। मरीज के संपर्क में आए लोगों की जानकारी जुटाने के साथ ही उनके स्वास्थ्य पर भी नजर रखी जाएगी। ग्रामीणों में संक्रमण को लेकर चिंता का माहौल है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. छत्रपाल ने बताया कि मरीज की स्थिति फिलहाल सामान्य है। एहतियात के तौर पर बृहस्पतिवार को घुघौरा गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम कैंप लगाएगी। कैंप में ग्रामीणों की जांच की जाएगी और स्वाइन फ्लू से बचाव के उपायों के बारे में जागरूक किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से घबराने के बजाय सावधानी बरतने की अपील की है।