फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Search for those who threw acid on advocate and clerk intensified, report filed

Pilibhit News: अधिवक्ता और मुंशी पर तेजाब फेंकने वालों की तलाश तेज, रिपोर्ट दर्ज

Thu, 15 Aug 2024 02:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 15 Aug 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
Search for those who threw acid on advocate and clerk intensified, report filed
बीसलपुर तहसील में एसडीएम को ज्ञापन देते अधिवक्ता।संवाद
पीलीभीत। अधिवक्ता और महिला मुंशी पर तेजाब (ज्वलनशील पदार्थ) फेंकने के मामले में मंगलवार देर रात गजरौला पुलिस ने अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस की चार टीमें सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य इलेक्ट्रानिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। वहीं महिला मुंशी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मंगलवार रात डीएम संजय कुमार सिंह, एसपी अविनाश पांडेय ने सीएमओ डॉ आलोक शर्मा के साथ अस्पताल पहुंचकर मुंशी का हाल जाना।
विज्ञापन

मंगलवार शाम करीब पांच बजे माधोटांडा-पीलीभीत मार्ग पर रिछौला चौकी क्षेत्र के अंतर्गत कचहरी से काम निपटाकर घर लौट रहे माधोटांडा क्षेत्र के रम्पुरा फकीरे गांव निवासी अधिवक्ता ओमप्रकाश वर्मा और मुंशी का कार्य कर रही गांव की ही एलएलबी की छात्रा पिंकी पाल पर दो बाइक सवारों ने अचानक पीछे से आकर तेजाब फेंक दिया था।
विज्ञापन

घटना में अधिवक्ता के सिर व पीठ तथा मुंशी के चेहरे व सामने के हिस्से पर तेजाब का असर हुआ था। कपड़े भी झुलस गए थे। किसी तरह दोनों ने जंगल किनारे खाई में भरे पानी से शरीर को साफ किया था। इसके बाद स्वयं ही जिला अस्पताल पहुंचे थे। घटना की जानकारी के बाद एसपी ने अस्पताल पहुंचकर अधिवक्ता व मुंशी का हाल जाना और जानकारी जुटाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात गजरौला पुलिस ने अधिवक्ता ओमप्रकाश की तहरीर पर बाइक सवार दो अज्ञात लोगों के खिलाफ तेजाब फेंकने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली। एसपी के निर्देश पर एसओजी समेत चार टीमें जांच में जुटी हैं। घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य साक्ष्यों को एकत्र कर पड़ताल की जा रही।
फिलहाल पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी है तो तेजाब क्यों फेंका गया यह भी स्पष्ट नहीं हो सका है। इधर, पीड़ित अधिवक्ता को मंगलवार शाम उपचार के बाद घर भेज दिया, जबकि मुंशी को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी अविनाश पांडेय ने बताया कि टीमें लगातार कार्य कर रहीं है। घटना में लिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है।
--
तेजाब की धड़ल्ले से हो रही बिक्री, घटना के बाद जागे अफसर
पाबंदी के बीच जिले भर में तेजाब की खुलेआम बिक्री की जा रही है। 80 से 100 रुपये लीटर तक तेजाब बेचा जा रहा है। अधिकतर ऐसी दुकानें हैं जिनके पास लाइसेंस नहीं है। मंगलवार को तेजाब फेंकने की घटना के बाद जिला प्रशासन गंभीर हुआ। अब तेजाब बेचने वालों की जांच की बात कही जा रही है। इसको लेकर डीएम ने निर्देश भी जारी किए हैं।

--
जिले भर में तेजाब की बिक्री करने वालों की जांच के निर्देश दिए गए हैं। लाइसेंस समेत अन्य बिंदुओं को जांच के दायरे में शामिल करने की हिदायत दी गई है।
- संजय कुमार सिंह, डीएम

--
हड़ताल पर रहे अधिवक्ताओं ने जुलूस निकालकर की नारेबाजी
पीलीभीत। अधिवक्ता और मुंशी पर तेजाब फेंकने की घटना को लेकर बुधवार को अधिवक्ताओं में रोष देखने को मिला। हड़ताल के बाद एकत्र हुए अधिवक्ताओं ने कलक्ट्रेट और जजी परिसर में जुलूस निकालकर नारेबाजी की। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपकर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और अधिवक्ता संरक्षण कानून लागू कराने की मांग की।
बुधवार को दिन में करीब 12 बजे जिला संयुक्त बार एसोसिएशन के अध्यक्ष धीरेंद्र मिश्र और महासचिव आनंद मिश्रा के साथ अधिवक्ता एकत्र होकर कलक्ट्रेट पहुंचे। इसके बाद सभी नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट परिसर से जजी परिसर पहुंचे। यहां जजी परिसर क्षेत्र में घूमकर घटना को लेकर आक्रोश जताया। यहां से दोबारा कलक्ट्रेट परिसर पहुंचे अधिवक्ताओं ने कार्यालय पहुंचकर डीएम संजय कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा।
जिसमें कहा गया कि तेजाब फेंकने की घटना निंदनीय है। आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की जाए। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में अधिवक्ता संरक्षण कानून लागू करने की मांग को पूरा करने की अपील की गई। ज्ञापन में कहा गया कि घटना से अधिवक्ताओं में दहशत के साथ आक्रोश है।
आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर जल्द ही बैठक कर आगे की रणनीति तय की जाएगी। इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष अश्वनि कुमार सिंह, राजीव गंगवार, सचिन मिश्रा, सैयद हैदर जाफरी आदि मौजूद रहे। इस दौरान सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी कोतवाली और सुनगढ़ी की पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे।
--
बीसलपुर में अधिवक्ताओं ने एसडीएम को सौंपा तीन सूत्री ज्ञापन
बीसलपुर। तहसील बार एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ताओं ने बुधवार को तहसील में एसडीएम महिपाल सिंह को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित तीन सूत्री ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में ज्वलनशील पदार्थ फेंकने से गंभीर रूप से घायल हुए अधिवक्ता ओमप्रकाश को मुआवजा दिए जाने, उनके हमलावरों को अतिशीघ्र गिरफ्तार कराने और पूरे प्रदेश मेें अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट तत्काल लागू कराने की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में एसोसिएशन के अध्यक्ष सूर्य प्रकाश गुप्ता, महासचिव राजाराम माथुर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवीन सक्सेना, उपाध्यक्ष ओमपाल वर्मा आदि शामिल रहे। संवाद

--
पीड़िता से मिला सपा का प्रतिनिधिमंडल

पीलीभीत। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल बुधवार को निजी अस्पताल में भर्ती पीड़िता से मिला। इस दौरान पीड़िता का हाल जानने के बाद जानकारी जुटाई। हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया। इस मौके पर जिला महासचिव नफीस अहमद अंसारी, जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र मिश्र कट्टर, बालक रामसागर, अमित पाठक आदि मौजूद रहे। संवाद

बीसलपुर तहसील में एसडीएम को ज्ञापन देते अधिवक्ता।संवाद

बीसलपुर तहसील में एसडीएम को ज्ञापन देते अधिवक्ता।संवाद

बीसलपुर तहसील में एसडीएम को ज्ञापन देते अधिवक्ता।संवाद

बीसलपुर तहसील में एसडीएम को ज्ञापन देते अधिवक्ता।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed