फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Sealed search campaign launched

नाकेबंदी कर चलाया सर्च अभियान

Mon, 11 Jan 2016 06:46 PM IST
plibhit
plibhit Updated Mon, 11 Jan 2016 06:46 PM IST
विज्ञापन

प्रतिबंधित पशुओं को वध के लिए ले जाए जाने की सूचना मिलने पर सुनगढ़ी पुलिस ने समूचे शहर की नाकेबंदी कर सर्च अभियान चलाया। सात स्थान चिह्नित करने के बाद रोड पर ट्रैक्टर-ट्राली आड़ी तिरछी खड़ करके सघन तलाशी ली। हालांकि पुलिस को कोई सफलता हाथ नहीं आई।

विज्ञापन

रविवार देर शाम सुनगढ़ी पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि पूरनपुर की ओर से कुछ लोग टाटा सफारी गाड़ी में प्रतिबंधित पशु भरकर ले जा रहे हैं। इस पर पुलिस ने सड़ापुल, आसाम हाइवे, ईदगाह रेलवे क्रासिंग, गौहनियां चौराहा, देवहा पुल सहित सात प्वाइंट चिह्नित किए। शहर के अंदर होकर गुजरने वाले प्रमुख मार्गों पर भी नाकेबंदी की गई। पुलिस ने सातों स्थानों पर रात करीब 10 बजे से ट्रैक्टर-ट्राली आड़े-तिरछे लगाकर वाहनों की चेकिंग की, लेकिन पुलिस को कोई सफलता नहीं मिला। देर रात वाहनों की चेकिंग से चालकों में खलबली मची रही। इंस्पेक्टर अतुल प्रधान ने बताया कि प्रतिबंधित पशुओं के वाहन में ठूंसकर लाए जाने की सूचना मिली थी। इस पर चेकिंग कराई गई, लेकिन वाहन बरामद नहीं हो सका।
विज्ञापन


एसपी की रेंडम चेकिंग में गायब मिले पुलिसकर्मी
एसपी ने सोमवार दोपहर 12 बजे से दो बजे तक खकरा पुलिस चौकी, छतरी चौराहा और ड्रमंडगंज चौराहा पर वाहन चेकिंग करने के निर्देश दिए। साथ ही बैंकों को चेक करने के लिए भी कहा। एसपी अभियान की हकीकत जानने के लिए करीब एक बजे पुलिस लाइन दफ्तर से निकले तो छतरी चौराहा पर सुनगढ़ी इंस्पेक्टर वाहनों की जांच कर रहे थे, लेकिन अन्य दोनों प्वाइंटों पर पुलिसकर्मी लापरवाही करते पाए गए। इस पर एसपी ने पुलिस कर्मियों को कड़ी फटकार लगाई। एसपी जवाहर ने बताया कि चेकिंग में लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों की सूची बनाई जा रही है। सभी को चेतावनी देने के साथ दंडित भी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed